मुख्यमंत्री योगी ने किया'वृक्षारोपण महायज्ञ का शुभारंभ, दोपहर 12 बजे तक रोपे गये 16 करोड़ पौधे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर में 'पवित्र त्रिवेणी' के पौधों को रोपकर 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वन मंत्री डा. अरूण कुमार सक्सेना भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने विकास वाटिका की स्थापना, वन विभाग के तत्वावधान में वानिकी पर आधारित कैलेंडर का विमोचन एवं 'मौलश्री' का पौधा लगाकर 'हरित उत्तर प्रदेश' के पावन संकल्प को नई ऊर्जा दी। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को पौधे एवं वनाच्छादन अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले महानुभावों को चेक भी प्रदान किए।

एसएसपी मेरठ, परिवार के खिलाफ कथित हिंसक धमकियों पर कार्रवाई की मांग ये खबर भी पढ़े : एसएसपी मेरठ, परिवार के खिलाफ कथित हिंसक धमकियों पर कार्रवाई की मांग

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रदेश वासियों का आह्वान करूंगा- 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' का हिस्सा बनें। जहां कहीं भी आप हैं, एक पेड़ लगायें और उसकी सुरक्षा करें। अपनी मां और धरती माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कम से कम 'एक पेड़ माँ के नाम' अवश्य लगाएं और 35 करोड़ पौधरोपण के इस हरित महायज्ञ को जनभागीदारी से सफल बनाएं।

योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि यूपी ने अपने वनाच्छादन को विस्तार देने में भी सफलता प्राप्त की है। पिछले 9 वर्षों के अंदर उत्तर प्रदेश में 242 करोड़ पौधरोपण संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के असंतुलन को संतुलित करने के लिए आवश्यक है कि पर्यावरण के प्रति हर नागरिक अपने दायित्व का निर्वहन करे। दोपहर 12 बजे तक प्रदेशभर में 16 करोड़ पौधे लगाये गये।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

चरस की बड़ी खेप ले जा रहे थे हरियाणा कुल्लू। हिमाचल प्रदेश को "चिट्टा-मुक्त" बनाने के संकल्प और एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन...
हिमाचल 
"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

बिहार में दोहरे हत्याकंड से मचा हडंकप, आपसी विवाद में आर्मी जवान और पिता को मारी गोली

दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती वैशाली। बिहार में वैशाली...
बिहार 
बिहार में दोहरे हत्याकंड से मचा हडंकप, आपसी विवाद में आर्मी जवान और पिता को मारी गोली

सीवान पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी कौसर साई हिरासत में

कई धाराओं के तहत दर्ज मुकदमा न्यायिक हिरासत में भेजा सीवान। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने...
बिहार 
सीवान पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी कौसर साई हिरासत में

अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने रविवार को लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट

दामाद समेत तीन गिरफ्तार बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रही में शनिवार देर...
उत्तर प्रदेश 

पुलिस-बदमाश मुठभेड़: जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

जान से मारने की थी नीयत पुलिस कर रही थी तलाश फिरोजाबाद। जिले में थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-बदमाश मुठभेड़: जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत

हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सिकंद्राराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर में गोदाम में कार्य करते समय 22 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत