यूपी 112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026' के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026 के तहत फलदार और छायादार पौधे लगाए गए, पौधों की देखरेख करने वाले मालियों को किया गया सम्मानित
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026 के अंतर्गत आज यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर आयोजित किया गया। जिसमें मातृशक्ति और प्रकृति माता के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।इस महाभियान में यूपी 112 के पुलिस महानिदेशक विनोद कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 300 से अधिक फलदार और छायादार पौधे रोपे गए ।

पर्यावरण को शुद्ध करने और परिसर को हरा-भरा बनाने के लिए जामुन, अनार, नींबू, शरीफा, लीची, आम, आंवला जैसे फलदार एवं छायादार वृक्षों के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक यूपी112 द्वारा पौधों की निरंतर देख-रेख करने वाले मालियों के कार्य की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित किया गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
