ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर किए हमले

ईरान ने आगे की कार्रवाई पर और सख्त जवाब की चेतावनी दी।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई का दावा किया।
  • आईआरजीसी के अनुसार चार देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
  • कतर के अल-उदीद एयर बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल हमले का दावा।

तेहरान। ईरान ने दावा किया है कि दक्षिणी ईरान पर अमेरिकी हमलों के जवाब में उसकी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन और कतर में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से जवाबी हमले किए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि अमेरिका ने आगे कोई सैन्य कार्रवाई की तो उसे और अधिक सख्त जवाब दिया जाएगा।

ईरान की सरकारी समाचार सेवा प्रेसटीवी के मुताबिक आईआरजीसी ने रविवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि अमेरिका ने ओमान पर दबाव डालकर और होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में जहाजों की गतिविधियां बढ़ाकर तनाव पैदा किया।

संगठन का दावा है कि ईरानी नौसेना ने इन प्रयासों को विफल कर दिया, जिसके बाद अमेरिका ने दक्षिणी ईरान के तटीय ठिकानों और संचार टावरों पर हवाई हमले किए।

ईरान के अनुसार, जवाबी कार्रवाई के पहले चरण में आईआरजीसी की एयरोस्पेस फोर्स ने जॉर्डन के प्रिंस हसन एयर बेस पर हमला किया।

ईरान का बड़ा ऐलान: मिसाइल और ड्रोन क्षमता पर किसी भी कीमत पर नहीं होगी बातचीत ये खबर भी पढ़े : ईरान का बड़ा ऐलान: मिसाइल और ड्रोन क्षमता पर किसी भी कीमत पर नहीं होगी बातचीत

इसके बाद दूसरे चरण में कतर स्थित अमेरिकी अल-उदीद एयर बेस को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया। ईरान का दावा है कि हमले में एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस और कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को नुकसान पहुंचा।

एक अलग बयान में ईरानी सेना ने कहा कि उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर आत्मघाती ड्रोन से हमले किए।

सेना के मुताबिक, कुवैत में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम, गोला-बारूद डिपो और रडार साइट को निशाना बनाया गया, जबकि बहरीन में अमेरिकी संचार और रडार सुविधाओं पर ड्रोन हमले किए गए।

ईरान ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की ओर से सैन्य कार्रवाई जारी रही तो जवाब और अधिक कठोर होगा। साथ ही क्षेत्र में बढ़ने वाले तनाव और अस्थिरता की जिम्मेदारी अमेरिका और उसके सहयोगियों पर होगी।

इस बीच, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकाॅम) ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर दक्षिणी ईरान में सैन्य कार्रवाई की गई, जिसका उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की नियंत्रण क्षमता को कमजोर करना था।

उधर, फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, अमेरिकी हमलों के बाद बुशहर प्रांत के असलूयेह और बंदर दायेर क्षेत्रों में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

इससे पहले आईआरजीसी नौसेना ने घोषणा की थी कि अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा और इसे तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक अमेरिका क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियां बंद नहीं करता।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दर्दनाक हादसा: लिफ्ट में फंसकर हलवाई की मौत, हादसे को पिता ने बताया हत्या

राजगुरु मार्केट स्थित मिठाई दुकान में हुआ हादसा। लिफ्ट की चपेट में आने से हलवाई जसबीर की मौके पर मौत।...
हरियाणा 
दर्दनाक हादसा: लिफ्ट में फंसकर हलवाई की मौत, हादसे को पिता ने बताया हत्या

वेस्ट बैंक में इज़राइल के 49 सैन्य आदेशों का दावा, 517 एकड़ फिलिस्तीनी जमीन प्रभावित

पीसीडब्ल्यूआरसी ने जनवरी 2026 से अब तक 49 सैन्य आदेश जारी होने का दावा किया। इन आदेशों से करीब 2,093...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेस्ट बैंक में इज़राइल के 49 सैन्य आदेशों का दावा, 517 एकड़ फिलिस्तीनी जमीन प्रभावित

कपि वन में फलदार पौधा रोपकर मंडलायुक्त ने दिया हरित भविष्य का संदेश, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए पौधे

कौशाम्बी। जिले में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त प्रयागराज एवं जनपद की नोडल अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने...
उत्तर प्रदेश 
कपि वन में फलदार पौधा रोपकर मंडलायुक्त ने दिया हरित भविष्य का संदेश, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए पौधे

CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: UAPA मामलों में न्यायिक स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

मामलों का शीघ्र निपटारा ही विवाद का प्रभावी समाधान-सीजेआई
राष्ट्रीय  राज्य 
CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: UAPA मामलों में न्यायिक स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर किए हमले

ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई का दावा किया। आईआरजीसी के अनुसार चार देशों में स्थित अमेरिकी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर किए हमले

उत्तर प्रदेश

कपि वन में फलदार पौधा रोपकर मंडलायुक्त ने दिया हरित भविष्य का संदेश, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए पौधे

कौशाम्बी। जिले में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त प्रयागराज एवं जनपद की नोडल अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने...
उत्तर प्रदेश 
कपि वन में फलदार पौधा रोपकर मंडलायुक्त ने दिया हरित भविष्य का संदेश, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए पौधे

यूपी 112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026' के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026 के अंतर्गत आज यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ परिसर में पर्यावरण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी 112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026' के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

प्रयागराज में 14 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगा चयन

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन। 20 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी भाग। करीब 3000...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 14 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगा चयन

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण