कपि वन में फलदार पौधा रोपकर मंडलायुक्त ने दिया हरित भविष्य का संदेश, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए पौधे
वृक्षारोपण महायज्ञ दिवस' पर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में जनसहभागिता बढ़ाने का किया आह्वान
कौशाम्बी। जिले में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त प्रयागराज एवं जनपद की नोडल अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने विकास खण्ड मूरतगंज के बरई सुलेम स्थित कपि वन में फलदार पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान मंडलायुक्त ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पौधे वितरित किए तथा उन्हें अधिक से अधिक पौधरोपण करने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और संतुलित पर्यावरण उपलब्ध कराने का संकल्प है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है।
ये खबर भी पढ़े : नोएडा में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तारउन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी प्राथमिकता दें, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। उन्होंने जनसहभागिता को इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी वर्गों से इसमें सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और हरित कौशाम्बी के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प दोहराया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
