मानसून सीजन में अब तक 50 प्रतिशत कम बारिश, तेज हवाएं की दी चेतावनी
तीन दिन में 59 मिमी हुई बारिश
- शाम को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी
लखनऊ। बीते 3 दिन (8, 9, 10 जुलाई) में कुल 59 मिमी बरसात हुई है। शुक्रवार को रातभर झमाझम बारिश हुई, लेकिन आज शनिवार को सुबह मौसम लगभग साफ है। आज फिर से गरज-चमक के साथ बरसात होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश जारी रही। अधिकतम तापमान 32.3 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ये खबर भी पढ़े : सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए असम राइफल्स के जवान सत्येंद्र सिंह, पुत्र ने दी मुखाग्निअधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी न्यूनतम आर्द्रता 77 फीसदी रही। शुक्रवार को बारिश 13.3 मिलीमीटर हुई। लखनऊ में 1 जून से 10 जुलाई तक 74.9 मिलीमीटर बरसात हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 149.9 मिलीमीटर होता है। अभी तक हुई बरसात सामान्य से 50 फीसदी कम है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
