एबीवीपी के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

रक्त की हर बूंद किसी जरूरतमंद के जीवन की उम्मीद', राष्ट्रहित में युवाओं से आगे आने का आह्वान

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260710-WA0285कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मंझनपुर में स्टूडेंट्स फॉर सेवा (एसएफएस) के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चायल विधानसभा के निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता एवं रक्त केंद्र प्रभारी रविरंजन सिंह ने फीता काटकर किया।

रक्तदान शिविर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया।

खेरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब ये खबर भी पढ़े : खेरेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

मुख्य अतिथि संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रवाद को समझना है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यों को समझना होगा। परिषद के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से समाज के हर क्षेत्र में सेवा कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा दान की गई रक्त की प्रत्येक बूंद किसी बीमार, असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में सहायक बनेगी। ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

शिविर में आनंद सिंह पटेल, वंश केसरवानी, अनूप सिंह पटेल, अब्बास सहित कई युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान विभाग संगठन मंत्री अश्वनी कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष हर्ष कुमार, जिला संयोजक सुशील कुमार सोनकर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गौरव मिश्रा, अभिराज सिंह, नगर मंत्री दीपक सिंह सहित चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर के माध्यम से युवाओं को सामाजिक दायित्व निभाने और मानव सेवा के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन में उपस्थित लोगों ने रक्तदान को महादान बताते हुए समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का संकल्प भी लिया।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

गुलमोहर एनक्लेव की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रश्मि चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रश्मि चौधरी का जन्मदिन कंट्री इन होटल में धूमधाम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गुलमोहर एनक्लेव की पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रश्मि चौधरी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

विद्यालय परिसर से जर्जर भवन का मलबा हटाया, बच्चों को मिली राहत

देवरिया। जनपद के बेलवालिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में लंबे समय से पड़े जर्जर भवन के मलबे को आखिरकार हटा दिया...
उत्तर प्रदेश 
विद्यालय परिसर से जर्जर भवन का मलबा हटाया, बच्चों को मिली राहत

बढ़ई से मारपीट के आरोप में अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर शिकायत दर्ज

कोलकाता। बंगाली अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहम चक्रवर्ती के खिलाफ एक बढ़ई से मारपीट करने की शिकायत...
पश्चिम बंगाल 
बढ़ई से मारपीट के आरोप में अभिनेता सोहम चक्रवर्ती पर शिकायत दर्ज

निष्क्रिय पदाधिकारियों को नोटिस, एक सप्ताह में जवाब नहीं तो निष्कासन

देवरिया। उद्योग व्यापार मंडल की बैठक मंगलवार को वीरेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान पर सुधाकर गुप्ता की अध्यक्षता और वीरेंद्र गुप्ता...
उत्तर प्रदेश 
निष्क्रिय पदाधिकारियों को नोटिस, एक सप्ताह में जवाब नहीं तो निष्कासन

संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से फैलता स्वाइन फ्लू: डाॅ दुबे

लखनऊ। स्वाइन फ्लू एक तीव्र संक्रामक श्वसन रोग है, जो मुख्य रूप से इन्फ्लूएंजा ए (एच 1 एन 1 )...