दर्दनाक हादसा: लिफ्ट में फंसकर हलवाई की मौत, हादसे को पिता ने बताया हत्या
- राजगुरु मार्केट स्थित मिठाई दुकान में हुआ हादसा।
- लिफ्ट की चपेट में आने से हलवाई जसबीर की मौके पर मौत।
- लिफ्ट में फंसने से गर्दन धड़ से अलग होने की बात सामने आई।
हिसार। शहर की राजगुरु मार्केट के पास कल्पना कल्पना स्वीट्स में सामान ले जाने वाली लिफ्ट की चपेट में आने से एक हलवाई की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि लिफ्ट में फंसने के कारण मृतक की गर्दन धड़ से अलग हो गई।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुंभाखेड़ा निवासी जसबीर के रूप में हुई है, जो हलवाई का काम करता था गाँव मात्रश्याम निवासी विजय कुमार ने बताया कि जसबीर रात को दुकान पर किसी से मिलने आया था।
रात अधिक होने के कारण वह दुकान पर ही सो गया। रविवार सुबह करीब छह बजे जसबीर को ऊपर जाने के लिए कहा गया। वह सामान ले जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली लिफ्ट के जरिए ऊपर जाने लगा। जैसे ही लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर पहुंची, अचानक वह हादसे का शिकार हो गया।
लिफ्ट के मैकेनिज्म में फंसने के कारण उसकी गर्दन कटकर धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुकान के अंदर हुए इस हादसे के बाद राजगुरु मार्केट में सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सामान वाली लिफ्ट में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और यह हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या किसी लापरवाही की वजह से।
उधर, मृतक के पिता ने इसे हत्या बताया है और इस मामले में गहन जांच की मांग की है। पिता का कहना है कि दुकान पर काम करने वालों ने इसकी हत्या की है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा कि ये हादसा है या मृतक के पिता के आरोपों के अनुसार हत्या।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
