दर्दनाक हादसा: जिम जाते समय पुल से टकराई बाइक, 11वीं के छात्र की मौत

अस्पताल में इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया।

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • गोविंद नगर थाना क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा।
  • बाइक अनियंत्रित होकर एचआईजी पुल की दीवार से टकराई।
  • 18 वर्षीय छात्र के सिर में गंभीर चोट आई।

कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र में जिम जाते समय 11वीं कक्षा के छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गई। हादसे में छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

रतनलाल नगर निवासी इशप्रीत सिंह (18) एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था। शनिवार शाम वह अपनी बाइक से जिम जाने के लिए घर से निकला था।

रास्ते में एचआईजी पुल के पास उसकी बाइक अचानक पुल की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतक के पिता गगनदीप सिंह ने बताया कि उनका बेटा नियमित रूप से जिम जाता था। आज भी वह बाइक से जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। इसमें उसकी जान चली गई हैं।

गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी की अपराध से अर्जित 7.50 लाख की संपत्ति कुर्क,ट्रैक्टर किया गया जब्त ये खबर भी पढ़े : गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी की अपराध से अर्जित 7.50 लाख की संपत्ति कुर्क,ट्रैक्टर किया गया जब्त

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

कार खरीदने से पहले केवल इंजन देखना नही होता जरूरी, ये 5 चीजें भी अहम

बड़ी स्क्रीन और सनरूफ की बढ़ी मांग भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार तेजी से बदल रहा है। पहले जहां कार खरीदते समय...
टेक-मित्र 
कार खरीदने से पहले केवल इंजन देखना नही होता जरूरी, ये 5 चीजें भी अहम

ट्रांसफ्यूजिन मेडिसिन विभाग द्वारा रक्तदाताओं का सम्मान समारोह सम्पन्न

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन  में ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा शनिबार...
उत्तर प्रदेश 
ट्रांसफ्यूजिन मेडिसिन विभाग द्वारा रक्तदाताओं का सम्मान समारोह सम्पन्न

सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले प्रबल की प्लानिंग का खुलासा, ईमेल में लिखा था- 'देशभर में हाईलाइट हो जाऊंगा'

लखनऊ । सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायाधीशों के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले प्रबल प्रताप यादव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले प्रबल की प्लानिंग का खुलासा, ईमेल में लिखा था- 'देशभर में हाईलाइट हो जाऊंगा'

मानसून सीजन में अब तक 50 प्रतिशत कम बारिश, तेज हवाएं की दी चेतावनी

शाम को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी लखनऊ। बीते 3 दिन (8, 9, 10 जुलाई) में कुल 59 मिमी...