CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: UAPA मामलों में न्यायिक स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

यूएपीए मामले पर न्यायिक स्तर पर ध्यान देने की जरूरत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मामलों का शीघ्र निपटारा ही विवाद का प्रभावी समाधान-सीजेआई

नई दिल्ली । दिल्ली दंगों और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत जेल में बंद उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य आरोपियों के ट्रायल में हो रही देरी के बीच सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने बड़ा बयान दिया है। 

चीफ जस्टिस सूर्यकांत शनिवार को राजधानी दिल्ली में भारतीय मध्यस्थता एवं सुलह संस्थान के रजत जयंती समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने UAPA के साथ ही सुनवाई में लेट-लतीफी पर अपनी राय रखी। किसी खास मामले या आरोपी का जिक्र किए बिना, सीजेआई ने कहा कि यूएपीए एक ऐसा मामला है जिस पर न्यायिक स्तर पर ध्यान देने की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री से की छह सड़क परियोजनाओं की मांग ये खबर भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री से की छह सड़क परियोजनाओं की मांग

देश में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत दर्ज मामलों के लंबा खिंचने पर अक्‍सर ही सवाल उठते रहते हैं। खासकर दिल्ली दंगा मामलों में लंबित ट्रायल और लंबे समय से विचाराधीन कैदियों को जमानत नहीं मिलने को लेकर कुछ गंभीर सवाल उठे हैं। इन सबके बीच सीजेआई सूर्यकांत ने कहा है कि ऐसे मामलों का शीघ्र निपटारा ही इस विवाद का सबसे प्रभावी समाधान है।

विशेष अदालतों से बढ़ी उम्मीदें

सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि इस समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। उन्होंने बताया कि न्यायिक प्रक्रिया के जरिये केंद्र सरकार को यूएपीए, पीएमएलए और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टेंसेज (एनडीपीएस) कानून से जुड़े मामलों की सुवाई के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने के लिए प्रेरित किया गया है। 

 जमानत से जुड़े विवाद स्वतः समाप्त हो जाएंगे

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस दिशा में सहमति जताई है और इन कानूनों के तहत मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतें स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीजेआई के अनुसार, यदि इन अदालतों के माध्यम से मुकदमों का निपटारा एक वर्ष के भीतर या यथासंभव शीघ्र किया जा सके, तो लंबे समय तक विचाराधीन कैद और जमानत से जुड़े विवाद स्वतः समाप्त हो जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दर्दनाक हादसा: लिफ्ट में फंसकर हलवाई की मौत, हादसे को पिता ने बताया हत्या

राजगुरु मार्केट स्थित मिठाई दुकान में हुआ हादसा। लिफ्ट की चपेट में आने से हलवाई जसबीर की मौके पर मौत।...
हरियाणा 
दर्दनाक हादसा: लिफ्ट में फंसकर हलवाई की मौत, हादसे को पिता ने बताया हत्या

वेस्ट बैंक में इज़राइल के 49 सैन्य आदेशों का दावा, 517 एकड़ फिलिस्तीनी जमीन प्रभावित

पीसीडब्ल्यूआरसी ने जनवरी 2026 से अब तक 49 सैन्य आदेश जारी होने का दावा किया। इन आदेशों से करीब 2,093...
अंतर्राष्ट्रीय 
वेस्ट बैंक में इज़राइल के 49 सैन्य आदेशों का दावा, 517 एकड़ फिलिस्तीनी जमीन प्रभावित

कपि वन में फलदार पौधा रोपकर मंडलायुक्त ने दिया हरित भविष्य का संदेश, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए पौधे

कौशाम्बी। जिले में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त प्रयागराज एवं जनपद की नोडल अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने...
उत्तर प्रदेश 
कपि वन में फलदार पौधा रोपकर मंडलायुक्त ने दिया हरित भविष्य का संदेश, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए पौधे

CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: UAPA मामलों में न्यायिक स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

मामलों का शीघ्र निपटारा ही विवाद का प्रभावी समाधान-सीजेआई
राष्ट्रीय  राज्य 
CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: UAPA मामलों में न्यायिक स्तर पर विशेष ध्यान देने की जरूरत

ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर किए हमले

ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में सैन्य कार्रवाई का दावा किया। आईआरजीसी के अनुसार चार देशों में स्थित अमेरिकी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने जॉर्डन, कुवैत, बहरीन और कतर में अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों पर किए हमले

उत्तर प्रदेश

कपि वन में फलदार पौधा रोपकर मंडलायुक्त ने दिया हरित भविष्य का संदेश, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए पौधे

कौशाम्बी। जिले में आयोजित वृक्षारोपण महायज्ञ दिवस के अवसर पर मंडलायुक्त प्रयागराज एवं जनपद की नोडल अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने...
उत्तर प्रदेश 
कपि वन में फलदार पौधा रोपकर मंडलायुक्त ने दिया हरित भविष्य का संदेश, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए पौधे

यूपी 112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026' के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026 के अंतर्गत आज यूपी 112 मुख्यालय, लखनऊ परिसर में पर्यावरण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी 112 मुख्यालय में 'वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान 2026' के तहत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

प्रयागराज में 14 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगा चयन

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रोजगार मेले का आयोजन। 20 से अधिक निजी कंपनियां लेंगी भाग। करीब 3000...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में 14 जुलाई को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 3000 पदों पर होगा चयन

रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण

हरित धरती–समृद्ध कल' अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प
उत्तर प्रदेश 
रिजर्व पुलिस लाइन्स में एसपी सत्यनारायण ने किया पौधरोपण