असम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, श्रीभूमि में 1 करोड़ की 10 हजार याबा गोलियां बरामद; दो गिरफ्तार
- श्रीभूमि जिले में नशे के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता।
- पुलिस ने करीब 10,000 याबा गोलियां जब्त कीं।
- बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये।
गुवाहाटी। असम पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए श्रीभूमि जिले में लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य की 10,000 याबा गोलियां बरामद की हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने इस सफलता पर श्रीभूमि पुलिस की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "ब्रेकिंग बैड? असम में नहीं।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'असम अगेंस्ट ड्रग्स' अभियान के तहत राज्य में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि असम पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि नशा तस्करों को किसी भी तरह की राहत न मिले।
राज्य सरकार का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
