अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने रविवार को लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण की मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश का निर्माण हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत प्रयागराज के शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री नंदी ने कहा कि प्रकृति के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, ई-रिक्शा, सवारी  व स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी ये खबर भी पढ़े : यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष अभियान, ई-रिक्शा, सवारी  व स्कूली वाहनों की चेकिंग की गयी

उन्होंने युवाओं सहित सभी नागरिकों से इस जनअभियान का हिस्सा बनने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, हरित और समृद्ध प्रदेश का सपना साकार होगा। उन्होंने बताया कि हरिशंकरी के अंतर्गत बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे एक साथ लगाए जाते हैं। मान्यता है कि ये वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और प्राणवायु उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में 35 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रयागराज में 82 लाख 50 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने ऐतिहासिक शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क में पौधरोपण कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री नंदी ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ की। इसके बाद उन्होंने 'वृक्षारोपण महायज्ञ-2026' के अंतर्गत हरिशंकरी पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को सशक्त किया।

इस अवसर पर फाफामऊ विधायक गुरुप्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, चीफ कंजरवेटर मनोज कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद यादव, एडीआईओएस नीरज केसरी, मंडलीय सूचनाधिकारी इन्द्रमणि पाण्डेय, उद्यान अधीक्षक सिविल डिफेंस राकेश तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता रवि, कार्यक्रम संचालक डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी, गोरखा राइफल्स के जवान, स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राएँ तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

रायपुर पुलिस की अपील: महिलाओं, बच्चों या वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दे तो दे सूचना...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

फर्जी लूट की कहानी चार घंटे में बेनकाब: ड्राइवर ने ही छिपाए थे पांच लाख

कार में छिपाए पांच लाख रुपये बरामद नई दिल्ली। रोहिणी जिले के केएनके मार्ग थाना पुलिस ने महज चार घंटे...
राष्ट्रीय 
फर्जी लूट की कहानी चार घंटे में बेनकाब: ड्राइवर ने ही छिपाए थे पांच लाख

"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

चरस की बड़ी खेप ले जा रहे थे हरियाणा कुल्लू। हिमाचल प्रदेश को "चिट्टा-मुक्त" बनाने के संकल्प और एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन...
हिमाचल 
"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

बिहार में दोहरे हत्याकंड से मचा हडंकप, आपसी विवाद में आर्मी जवान और पिता को मारी गोली

दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर कहासुनी एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती वैशाली। बिहार में वैशाली...
बिहार 
बिहार में दोहरे हत्याकंड से मचा हडंकप, आपसी विवाद में आर्मी जवान और पिता को मारी गोली

सीवान पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी कौसर साई हिरासत में

कई धाराओं के तहत दर्ज मुकदमा न्यायिक हिरासत में भेजा सीवान। जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने...
बिहार 
सीवान पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी कौसर साई हिरासत में

उत्तर प्रदेश

अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने रविवार को लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट

दामाद समेत तीन गिरफ्तार बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रही में शनिवार देर...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट

पुलिस-बदमाश मुठभेड़: जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

जान से मारने की थी नीयत पुलिस कर रही थी तलाश फिरोजाबाद। जिले में थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-बदमाश मुठभेड़: जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत

हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सिकंद्राराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर में गोदाम में कार्य करते समय 22 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत