फर्जी लूट की कहानी चार घंटे में बेनकाब: ड्राइवर ने ही छिपाए थे पांच लाख

पुलिस की कार्रवाई में आराेपित गिरफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कार में छिपाए पांच लाख रुपये बरामद

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के केएनके मार्ग थाना पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर कथित हथियारबंद लूट की गुत्थी सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस ड्राइवर ने तीन बदमाशों द्वारा पिस्तौल की नोक पर पांच लाख रुपये लूटने की शिकायत दर्ज कराई थी, वही पूरी साजिश का मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने उसकी कार के बोनट में बैटरी के पास छिपाए गए पूरे पांच लाख रुपये बरामद कर लिए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 10 जुलाई को केएनके मार्ग थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-26 रोहिणी के द्वारकाधीश अपार्टमेंट के पास लूट की सूचना पीसीआर के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शिकायतकर्ता 42 वर्षीय गुरनाम सिंह उर्फ हैप्पी मिला। उसने बताया कि वह कश्मीरी गेट स्थित एक स्पेयर पार्ट्स वर्कशॉप में पिछले करीब दस वर्षों से ड्राइवर और हेल्पर के तौर पर काम करता है।

वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई ये खबर भी पढ़े : वेनेजुएला में ऑपरेशन एमिस्टेड पूरा, भारतीय सेना की वापसी शुरू हुई

गुरनाम ने पुलिस को बताया कि उसके मालिक ने उसे वर्कशॉप से पांच लाख रुपये लेकर सेक्टर-14 रोहिणी में पहुंचाने के लिए भेजा था। आरोप था कि रास्ते में एक थार एसयूवी ने उसकी कार को रोक लिया। उसमें सवार तीन लोगों में से दो ने पिस्तौल तान दी और नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना केएनके मार्ग की विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सबसे पहले शिकायतकर्ता के बताए पूरे रूट की तकनीकी माध्यमों और सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच की। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता की गाड़ी का कहीं भी किसी थार एसयूवी ने पीछा नहीं किया और न ही उसे रोका गया। इससे पुलिस को शिकायतकर्ता की कहानी पर संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने वर्कशॉप संचालकों से पूछताछ कर पुष्टि की कि वास्तव में पांच लाख रुपये गुरनाम को सौंपे गए थे। हालांकि पूछताछ के दौरान गुरनाम लगातार अपनी झूठी कहानी दोहराता रहा। शक गहराने पर पुलिस ने शिकायतकर्ता की कार की बारीकी से तलाशी ली। जांच के दौरान कार के बोनट के अंदर बैटरी के पास कपड़े का एक बैग बंधा हुआ मिला। बैग खोलने पर उसमें पूरे पांच लाख रुपये सुरक्षित मिले। वर्कशॉप के प्रतिनिधियों ने बरामद रकम की पहचान कर पुष्टि की कि यही वही रकम है जो गुरनाम को सौंपी गई थी।

पुलिस के सामने साक्ष्य आने के बाद गुरनाम सिंह उर्फ हैप्पी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी वजह से उसने मालिक के पैसे हड़पने की योजना बनाई। उसने पहले नकदी को कार के बोनट में छिपाया और फिर खुद ही फर्जी लूट की कहानी गढ़कर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर दी, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

पुलिस ने आरोपित गुरनाम सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने और अमानत में खयानत से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की अतिरिक्त धाराएं भी मामले में जोड़ दी गई हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, पहली फ्लाइट के यात्रियों का भव्य स्वागत

यादगार पल बनाने के लिए शेखावत ने यात्रियों के साथ केक काटा पर्यटन मंत्री ने दी शुभकामनाएं भेंट की टिकट...
राजस्थान 
जोधपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल शुरू, पहली फ्लाइट के यात्रियों का भव्य स्वागत

13 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट में खास, जब भारत ने खेला था पहला वनडे मैच

1974 के 13 जुलाई को भारत ने पहली बार 60 ओवर में खेला था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट  13 जुलाई भारतीय क्रिकेट...
खेल 
13 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट में खास, जब भारत ने खेला था पहला वनडे मैच

रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

रायपुर पुलिस की अपील: महिलाओं, बच्चों या वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी कोई गतिविधि दिखाई दे तो दे सूचना...
छत्तीसगढ़ 
रायपुर में महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट की सख्ती 

फर्जी लूट की कहानी चार घंटे में बेनकाब: ड्राइवर ने ही छिपाए थे पांच लाख

कार में छिपाए पांच लाख रुपये बरामद नई दिल्ली। रोहिणी जिले के केएनके मार्ग थाना पुलिस ने महज चार घंटे...
राष्ट्रीय 
फर्जी लूट की कहानी चार घंटे में बेनकाब: ड्राइवर ने ही छिपाए थे पांच लाख

"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

चरस की बड़ी खेप ले जा रहे थे हरियाणा कुल्लू। हिमाचल प्रदेश को "चिट्टा-मुक्त" बनाने के संकल्प और एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन...
हिमाचल 
"चिट्टा-मुक्त" बनाने की और बड़ी सफलता, बस में 2 किलो चरस के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने रविवार को लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण में बनें सहभागी : मंत्री नंदी

बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट

दामाद समेत तीन गिरफ्तार बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रही में शनिवार देर...
उत्तर प्रदेश 
बांदा में प्रेम विवाह से नाराज मां ने किया विरोध, युवक ने उतारा मौत के घाट

पुलिस-बदमाश मुठभेड़: जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

जान से मारने की थी नीयत पुलिस कर रही थी तलाश फिरोजाबाद। जिले में थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस-बदमाश मुठभेड़: जानलेवा हमले के दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक को लगी गोली 

हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत

हाथरस। उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में सिकंद्राराऊ क्षेत्र के पुरदिलनगर में गोदाम में कार्य करते समय 22 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
हाथरस में 22 वर्षीय युवक की विद्युत करंट से मौत