भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की अ​हम भूमिकाः कांग्रेस

1980 के दशक में डेविड लैंग के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्तों को मिली मजबूती

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • राजीव गांधी के साथ भी उनका व्यक्तिगत रिश्ता काफी अच्छा: जयराम रमेश

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड लैंग को याद करते हुए कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्होंने कहा कि 1980 के दशक में डेविड लैंग के नेतृत्व में दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा आई और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती मिली।

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि डेविड लैंग जुलाई 1984 से 1989 तक न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री रहे और अक्टूबर 1984 में उनका पहला विदेश दौरा भारत का था। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए और बाद में राजीव गांधी के साथ भी उनका व्यक्तिगत रिश्ता काफी मजबूत रहा।

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि ये खबर भी पढ़े : पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के योगदान को किया याद, जयंती पर दी श्रद्धांजलि

उन्होंने कहा कि डेविड लैंग के पुत्र रॉय लैंग का भारत से विशेष जुड़ाव रहा। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और बाद में भारतीय मूल की मीता भौमिक से विवाह किया, जो वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में एक जानी-मानी फिल्म निर्माता हैं।

रमेश ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 1950 के दशक में मजबूत सहयोग रहा था। उस दौर में न्यूजीलैंड ने भारत के डेयरी क्षेत्र के विकास में सहायता की थी और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना में भी सहयोग दिया था। भारत की श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन को 1952-53 में भारत सरकार ने फेलोशिप पर न्यूजीलैंड भेजा था, जहां के अनुभवों ने उनके कार्यों को गहराई से प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि 1960 और 1970 के दशक में दोनों देशों के संबंध अपेक्षाकृत धीमे पड़ गए थे, लेकिन डेविड लैंग के प्रधानमंत्री बनने के बाद रिश्तों में नई गर्माहट आई। इसी क्रम में उन्होंने पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी को भारत में न्यूजीलैंड का उच्चायुक्त नियुक्त किया। नई दिल्ली के कूटनीतिक क्षेत्र में एक सड़क का नाम एडमंड हिलेरी के नाम पर है, जबकि दूसरी सड़क का नाम तेनजिंग नोर्गे के सम्मान में रखा गया है। दोनों ने 29 मई 1953 को पहली बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचकर इतिहास रचा था। रमेश ने कहा कि डेविड लैंग का कार्यकाल भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में याद किया जाता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुस्तकालयों में युवाओं की भीड़ ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार : अमित शाह

एक करोड़ से अधिक ई-पुस्तकों वाली ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था  नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार...
राष्ट्रीय 
पुस्तकालयों में युवाओं की भीड़ ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार : अमित शाह

भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की अ​हम भूमिकाः कांग्रेस

राजीव गांधी के साथ भी उनका व्यक्तिगत रिश्ता काफी अच्छा: जयराम रमेश   नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे...
राष्ट्रीय 
भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की अ​हम भूमिकाः कांग्रेस

इतिहास के पन्नों में 12 जुलाई: इस दिन मिताली राज ने आईसीसी में जीता था बड़ा खिताब

मिताली राज ने रचा था महिला क्रिकेट का इतिहास महिला एकदिवसीय क्रिकेट में 7,000 से अधिक रन बनाया था इतिहास...
खेल 
इतिहास के पन्नों में 12 जुलाई: इस दिन मिताली राज ने आईसीसी में जीता था बड़ा खिताब

सर्राफ लूटकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई  फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर सर्राफा लूटकांड में राजेपुर थाना पुलिस...
उत्तर प्रदेश 

जनसेवा सर्वोपरि: बारिश के बावजूद सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, सुनीं समस्याएं

हर समस्या का होगा समाधान, सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी: योगी समस्याओं के निस्तारण के दिए आदेश गोरखपुर। ‘जनसेवा सर्वोपरि’...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा सर्वोपरि: बारिश के बावजूद सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, सुनीं समस्याएं

कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे गए

न्यायालय ने जारी किया था वारंट  नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस ने हत्या...
उत्तर प्रदेश 
कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे गए

नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार मर्सिडीज़ ट्रक में जा घुसी, चालक घायल

छपरौला गांव के पास हुआ हादसा  नोएडा। नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पास शुक्रवार की देर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार मर्सिडीज़ ट्रक में जा घुसी, चालक घायल