पुस्तकालयों में युवाओं की भीड़ ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार : अमित शाह

नई दिल्ली में 'जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय' का उद्घाटन 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • एक करोड़ से अधिक ई-पुस्तकों वाली ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था 

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को युवाओं को पुस्तकालयों से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी देश के भविष्य का आकलन उसकी आर्थिक समृद्धि से नहीं, बल्कि उसके पुस्तकालयों में आने वाले युवाओं की संख्या से होता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान और विवेक ही राष्ट्र निर्माण की वास्तविक शक्ति हैं और इनका सबसे बड़ा स्रोत पुस्तकालय हैं।

शाह नई दिल्ली में 'जयप्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय' के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित यह पुस्तकालय दिल्ली के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी, चिंतक और लोकतंत्र के प्रबल प्रहरी रहे जयप्रकाश नारायण का जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

श्रीराम जन्मभूमि में चढ़वा चोरी से अत्यंत आहत, दुखी व लज्जित हूं: गोविन्द गिरि महाराज ये खबर भी पढ़े : श्रीराम जन्मभूमि में चढ़वा चोरी से अत्यंत आहत, दुखी व लज्जित हूं: गोविन्द गिरि महाराज

उन्होंने कहा कि एक विचारक ने कहा था कि किसी राष्ट्र का भविष्य इस बात से तय होता है कि उसके पुस्तकालयों में कितनी भीड़ है और वहां कितने युवा अध्ययन कर रहे हैं। कृषि, उद्योग और बाजार किसी देश की प्रगति के संकेत हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्र को वैभव तक पहुंचाने का आधार ज्ञान और उसका व्यवहारिक उपयोग होता है, जो पुस्तकालयों से प्राप्त होता है।

युवाओं से पुस्तकालयों से जुड़ने की अपील करते हुए शाह ने कहा कि यदि युवा नियमित रूप से पुस्तकालय आएंगे तो उनके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी भी विषय पर विचार करने से पहले उस विषय का अध्ययन करना चाहिए और यह सुविधा पुस्तकालय ही उपलब्ध कराता है। उन्होंने सुनी-सुनाई बातों के बजाय पुस्तकों में उपलब्ध प्रामाणिक ज्ञान अर्जित करने पर बल दिया।

गृहमंत्री ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में पुस्तकालयों के विकास का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां प्रत्येक गांव में तीन से चार हजार पुस्तकों वाले पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं, जिन्हें लाखों पुस्तकों वाले केंद्रीय पुस्तकालय से जोड़ा गया है। चार मोबाइल पुस्तकालय वैन भी संचालित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से गांव का कोई भी छात्र अपनी पसंद की पुस्तक मंगवा सकता है और प्रत्येक शुक्रवार को वह पुस्तक उसके गांव तक पहुंचा दी जाती है।

उन्होंने कहा कि इन पुस्तकालयों को स्थानीय स्कूलों से भी जोड़ा गया है ताकि विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित हो। उन्होंने दिल्ली के इस पुस्तकालय के अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे आसपास के विद्यालयों से संपर्क कर विद्यार्थियों को पुस्तकालय आने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि यदि युवा एक बार पुस्तकालय आने की आदत बना लें तो आगे का कार्य पुस्तकें स्वयं कर देंगी।

शाह ने सुझाव दिया कि दिल्ली सरकार सभी सार्वजनिक पुस्तकालयों को आपस में डिजिटल रूप से जोड़ने की दिशा में भी कार्य करे। दो मंजिला इस आधुनिक पुस्तकालय में 32 हजार से अधिक पुस्तकों का संग्रह है। यहां शोधार्थियों के लिए अलग अध्ययन कक्ष, आधुनिक रीडिंग एरिया, बहुउद्देश्यीय सभागार, नि:शुल्क वाई-फाई तथा एक करोड़ से अधिक ई-पुस्तकों वाली ई-लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर लोकतंत्र की रक्षा तक हर चरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। आपातकाल के दौरान जयप्रकाश नारायण ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष का नेतृत्व किया और बिहार के गांधी मैदान से 'संपूर्ण क्रांति' का आह्वान किया, जिसने देशभर में लोकतांत्रिक चेतना का संचार किया।

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान अनेक विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया गया, प्रेस पर प्रतिबंध लगाए गए और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर संकट आ गया था। ऐसे समय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की पंक्ति 'अंधेरे में एक प्रकाश, जयप्रकाश' लोकतंत्र समर्थकों की आवाज बन गई। शाह ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता जनता के विश्वास से चलती है और यदि सत्ता अहंकार में अंधी हो जाए तो जनता उसका उत्तर देना जानती है।

शाह ने जयप्रकाश नारायण के उस विचार का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने कहा था कि देश केवल प्रधानमंत्री से नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के सामूहिक प्रयासों से बनता है। यह विचार आज भी उतना ही प्रासंगिक है और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका को रेखांकित करता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पुस्तकालयों में युवाओं की भीड़ ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार : अमित शाह

एक करोड़ से अधिक ई-पुस्तकों वाली ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था  नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार...
राष्ट्रीय 
पुस्तकालयों में युवाओं की भीड़ ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार : अमित शाह

भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की अ​हम भूमिकाः कांग्रेस

राजीव गांधी के साथ भी उनका व्यक्तिगत रिश्ता काफी अच्छा: जयराम रमेश   नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे...
राष्ट्रीय 
भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की अ​हम भूमिकाः कांग्रेस

इतिहास के पन्नों में 12 जुलाई: इस दिन मिताली राज ने आईसीसी में जीता था बड़ा खिताब

मिताली राज ने रचा था महिला क्रिकेट का इतिहास महिला एकदिवसीय क्रिकेट में 7,000 से अधिक रन बनाया था इतिहास...
खेल 
इतिहास के पन्नों में 12 जुलाई: इस दिन मिताली राज ने आईसीसी में जीता था बड़ा खिताब

सर्राफ लूटकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई  फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर सर्राफा लूटकांड में राजेपुर थाना पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
सर्राफ लूटकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश

सर्राफ लूटकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई  फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर सर्राफा लूटकांड में राजेपुर थाना पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
सर्राफ लूटकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

जनसेवा सर्वोपरि: बारिश के बावजूद सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, सुनीं समस्याएं

हर समस्या का होगा समाधान, सरकार सबकी भरपूर मदद करेगी: योगी समस्याओं के निस्तारण के दिए आदेश गोरखपुर। ‘जनसेवा सर्वोपरि’...
उत्तर प्रदेश 
जनसेवा सर्वोपरि: बारिश के बावजूद सीएम योगी ने किया जनता दर्शन, सुनीं समस्याएं

कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे गए

न्यायालय ने जारी किया था वारंट  नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस ने हत्या...
उत्तर प्रदेश 
कोर्ट के आदेश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन दबोचे गए

नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार मर्सिडीज़ ट्रक में जा घुसी, चालक घायल

छपरौला गांव के पास हुआ हादसा  नोएडा। नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पास शुक्रवार की देर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार मर्सिडीज़ ट्रक में जा घुसी, चालक घायल