श्रीराम जन्मभूमि में चढ़वा चोरी से अत्यंत आहत, दुखी व लज्जित हूं: गोविन्द गिरि महाराज

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष बोले-जांच पर पूरा भरोसा, दोषियों को मिले कड़ी सजा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर पहली बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह न किसी के पक्ष में हैं और न किसी के विरोध में, बल्कि केवल सत्य के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए तथा दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

गोविंद देव गिरि महाराज ने जारी बयान में कहा कि मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना से वह अत्यंत आहत, दुखी और लज्जित हैं। उन्होंने कहा कि चोरी कितनी हुई, कब हुई और किस प्रकार हुई, यह जांच का विषय है। उन्होंने पुलिस, एसआईटी और न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि सत्य सामने आएगा और दोषी बच नहीं पाएंगे।

मौसम 2 जुलाई: आज 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 2 जुलाई: आज 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

उन्होंने स्पष्ट किया कि रामभक्तों द्वारा हुंडी में दिए गए चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया या स्थान से उनका कभी कोई संबंध नहीं रहा। उनका निवास पुणे में है और चढ़ावे की दैनिक गणना का कार्य स्थानीय न्यासी तथा बैंक द्वारा तय मानक प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार होता रहा है। कोषाध्यक्ष ने यह भी कहा कि न्यास के कोष में जमा राशि का पूरा लेखा-जोखा सुरक्षित है और अधिकृत व्यक्ति इसकी जांच कर सकते हैं। मंदिर का पूरा वित्तीय व्यय बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से होता है तथा वह इसके अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता भी नहीं हैं।

उन्होंने बताया कि सिंधी समाज द्वारा समर्पित 200 किलो चांदी की 200 ईंटें मूल्यवान धातु रजिस्टर में दर्ज हैं और उन्हें शुद्ध चांदी की ईंटों के रूप में तैयार कर भारतीय स्टेट बैंक की अयोध्या शाखा के लॉकर में सुरक्षित रखा गया है। गोविंद देव गिरि महाराज ने विश्वास जताया कि भगवान श्रीराम की कृपा से पूरे मामले का सच जल्द सामने आएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में और अधिक सतर्कता बरती जाएगी तथा मंदिर और सनातन धर्म की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

पत्रकारपुरम फायरिंग कांड में बड़ी कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम में मनीष ईटिंग प्वाइंट पर हुई सनसनीखेज फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
पत्रकारपुरम फायरिंग कांड में बड़ी कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल की कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

लखनऊ। रविवार एलडीए द्वारा विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल की विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल की कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

डीएम एवं एसपी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद में दिनांक 07 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश...
डीएम एवं एसपी ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

एक्टिव सीआईएससीई क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन,  डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन 

लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, सीआईएससीई की ओर से लखनऊ में प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं खेल...
उत्तर प्रदेश 
एक्टिव सीआईएससीई क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन,  डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन 

पूरे देश चार लोगो के बीच फंसा हुआ है।-सनातन पाण्डेय।

सरकार पर जमकर बरसे सांसद सनातन पाण्डेय
पूरे देश चार लोगो के बीच फंसा हुआ है।-सनातन पाण्डेय।

उत्तर प्रदेश

पत्रकारपुरम फायरिंग कांड में बड़ी कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम में मनीष ईटिंग प्वाइंट पर हुई सनसनीखेज फायरिंग और जानलेवा हमले के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
पत्रकारपुरम फायरिंग कांड में बड़ी कार्रवाई: एक आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल की कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

लखनऊ। रविवार एलडीए द्वारा विकसित राष्ट्र प्रेरणा स्थल की विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल की कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

एक्टिव सीआईएससीई क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन,  डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन 

लखनऊ। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, सीआईएससीई की ओर से लखनऊ में प्रशिक्षकों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों एवं खेल...
उत्तर प्रदेश 
एक्टिव सीआईएससीई क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन,  डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन 

नगर निगम मुख्यालय से चंद दूरी पर बेलदारी लेन में जलभराव, हल्की बारिश ने खोली पोल

लखनऊ। रविवार शाम हल्की सी बारिश से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। यह स्थिति नगर निगम मुख्यालय से कुछ...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम मुख्यालय से चंद दूरी पर बेलदारी लेन में जलभराव, हल्की बारिश ने खोली पोल