डीएम ने जनपद में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत अधिकारियों के साथ की बैठक

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जनपद में दिनांक 07 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में हेलीपैड, पार्किंग, पेयजल, पर्याप्त बैठक व्यवस्था, पंडाल एवं मंच निर्माण, सेफ हाउस की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, विद्युत, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
 
साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरण की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। डीएम ने ड्यूटी पर लगाये गये समस्त अधिकारी/मजिस्टेªट को निर्देशित किया कि 7 जुलाई 2026 को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित रहेगे तथा पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुये माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्थान तक उपस्थित रहकर निर्दिष्ट निर्देशों के अनुक्रम में अपने दायित्वों का निर्वहन करेगें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर लेना है। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का नियमित अनुश्रवण करते हुए प्रगति से अवगत कराते रहें। 
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारी, उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

 बंगाल की खाड़ी में डूबा सिंगापुर जा रहा कार्गो शिप

पारादीप: ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला एक...
राष्ट्रीय 
  बंगाल की खाड़ी में डूबा सिंगापुर जा रहा कार्गो शिप

कनाडा अमेरिकी उत्पादों पर समान दर से लगाएगा जवाबी शुल्क 

वॉशिंगटन: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार को लेकर चल रहा तनाव अब टैरिफ वॉर में बदलता दिख रहा है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा अमेरिकी उत्पादों पर समान दर से लगाएगा जवाबी शुल्क 

 फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर 

'धुरंधर' :रणवीर सिंह रिलायंस की एक डॉक्यूमेंट्री में नजर आए, जिसमें उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज'...
मनोरंजन 
 फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर 

मौसम 23 अगस्त: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 23 अगस्त 2026: देश में मानसून के प्रचंड रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 23 अगस्त: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

महिलाएं आज ही डाइट में  ये फूड्स करें शामिल

  सुपरफूड :  महिलाओ को कौन से 5 फूड्स को डाइट में जरूर शामिस करने चाहिए। पहला है हलीम के आंवला:...
नारी व बाल जगत 
महिलाएं आज ही डाइट में  ये फूड्स करें शामिल

उत्तर प्रदेश

बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

शाहजहांपुर। जनपद की प्रसिद्ध शिव भोले की बारात शनिवार रात महानगर में बड़े धूमधाम से निकाली हिंदू सत्संग भवन से...
उत्तर प्रदेश 
बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

छह दिन से बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

मिर्जापुर/शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह ने आए हुए फरियादियों की जनशिकायतें सुनीं।...
उत्तर प्रदेश 
थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें