बारिश कर सकती है भारत और श्रीलंका खेल में फैंस का मजा किरकिरा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कोलंबो : भारत और श्रीलंका की टीम के बीच में खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आगाज 23 अगस्त से कोलंबो को स‍िंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर होगा। इस मैच में मेजबान टीम की नजरें जहां मुकाबले को जीतकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करने पर रहने वाली हैं तो वहीं भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को भी जीतकर क्लीन स्वीप करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में अपनी रैंकिंग को सुधारने पर रहने वाली है। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले में मौसम को लेकर भी काफी नजरें रहेंगी क्योंकि गॉल में खेले गए पहले मुकाबले में बारिश के चलते काफी खलल देखने को मिला था। वहीं कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के पांचों दिन के खेल में मौसम को लेकर अच्छी खबर सामने नहीं आई है।

पांचों दिन बारिश होने की काफी संभावना
कोलंबो के स‍िंहलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले के पांचों दिन के मौसम को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन के खेल में 64 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं दूसरे दिन के खेल के मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें करीब 96 फीसदी बारिश होने की संभावना है जिससे पूरे दिन का खेल भी खराब हो सकता है। तीसरे दिन इसमें अधिक सुधार देखने को नहीं मिलने की उम्मीद है जिसमें 25 अगस्त को करीब 91 फीसदी बारिश होने की संभावना है। वहीं इस टेस्ट के चौथे दिन यानी 26 अगस्त को बारिश होने की संभावना में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी और उसमें 60 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं इस कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन यानी 27 अगस्त को एकबार फिर से बारिश होने की 91 फीसदी संभावना जताई गई है।

पीएसजी ने एस्टन विला को हराकर लगातार दूसरी बार जीता सुपर कप  ये खबर भी पढ़े : पीएसजी ने एस्टन विला को हराकर लगातार दूसरी बार जीता सुपर कप

कोलंबो टेस्ट में पांचों दिन बारिश होने की रहेगी यह संभावना

23 अगस्त पहला दिन - 64 फीसदी बारिश होने की संभावना
24 अगस्त दूसरा दिन - 96 फीसदी बारिश होने की संभावना
25 अगस्त तीसरा दिन - 91 फीसदी बारिश होने की संभावना
26 अगस्त चौथा दिन - 60 फीसदी बारिश होने की संभावना
27 अगस्त पांचवां दिन - 91 फीसदी बारिश होने की संभावना
भारतीय टीम ने साल 2015 से श्रीलंका के खिलाफ नहीं गंवाया टेस्ट मुकाबला
टीम इंडिया का श्रीलंका के खिलाफ पिछले एक दशक में टेस्ट क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्हें श्रीलंकाई टीम के खिलाफ पिछली बार साल 2015 में टेस्ट मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इसके बाद से दोनों टीमों के बीच में खेले गए 11 टेस्ट मुकाबलों में भारतीय टीम 9 मैचों को जीतने में कामयाब रही जबकि 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए। टीम इंडिया की नजरें कोलंबो टेस्ट में भी अपनी इसी लय को बरकरार रखने पर रहने वाली है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 बंगाल की खाड़ी में डूबा सिंगापुर जा रहा कार्गो शिप

पारादीप: ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला एक...
राष्ट्रीय 
  बंगाल की खाड़ी में डूबा सिंगापुर जा रहा कार्गो शिप

कनाडा अमेरिकी उत्पादों पर समान दर से लगाएगा जवाबी शुल्क 

वॉशिंगटन: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार को लेकर चल रहा तनाव अब टैरिफ वॉर में बदलता दिख रहा है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा अमेरिकी उत्पादों पर समान दर से लगाएगा जवाबी शुल्क 

 फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर 

'धुरंधर' :रणवीर सिंह रिलायंस की एक डॉक्यूमेंट्री में नजर आए, जिसमें उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज'...
मनोरंजन 
 फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर 

मौसम 23 अगस्त: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 23 अगस्त 2026: देश में मानसून के प्रचंड रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 23 अगस्त: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

महिलाएं आज ही डाइट में  ये फूड्स करें शामिल

  सुपरफूड :  महिलाओ को कौन से 5 फूड्स को डाइट में जरूर शामिस करने चाहिए। पहला है हलीम के आंवला:...
नारी व बाल जगत 
महिलाएं आज ही डाइट में  ये फूड्स करें शामिल

उत्तर प्रदेश

बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

शाहजहांपुर। जनपद की प्रसिद्ध शिव भोले की बारात शनिवार रात महानगर में बड़े धूमधाम से निकाली हिंदू सत्संग भवन से...
उत्तर प्रदेश 
बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

छह दिन से बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

मिर्जापुर/शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह ने आए हुए फरियादियों की जनशिकायतें सुनीं।...
उत्तर प्रदेश 
थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें