हार्ट ब्लॉकेज को कर सकते हैं खत्म ये सुपरफूड्स

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

हार्ट ब्लॉकेज  :आज के समय में कम उम्र के युवाओं में हार्ट ब्लॉकेज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल, मानसिक तनाव और अनहेल्दी खानपान के कारण यह समस्या अब केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही है। हार्ट ब्लॉकेज के मुख्य कारणों की बात करें तो इनमें जंक फूड, ऑयली फूड्स, रिफाइंड शुगर और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ता है, जो धमनियों में थक्के बनाने लगता है। इसके अलावा दिनभर एक जगह बैठकर काम करना और एक्सरसाइज न करने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे हृदय की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। ऐसे में मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ और 'साओल' के संस्थापक डॉ. बिमल छाजेड़ के अनुसार, सही आहार और लाइफस्टाइल से धमनियों में जमा प्लॉक और ब्लॉकेज को काफी हद तक नियंत्रित और कम किया जा सकता है। डॉ. बिमल छाजेड़ ने कुछ फूड्स के बारे में बताया है जिसका सेवन करने से हार्ट ब्लॉकेज को आसानी से दूर किया जा सकता है। 


चुकंदर

पिएं लिवर की सफाई के लिए कौन से ड्रिंक्स? ये खबर भी पढ़े : पिएं लिवर की सफाई के लिए कौन से ड्रिंक्स?

चुकंदर को एक सुपरफूड माना गया है। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। ये नाइट्रिक ऑक्साइड बनाती है जो हमारे ब्लॉकेज को दूर करके ट्यूब्स को चौड़ा कर देती है। जिससे ब्लड का फ्लो बेहतर होता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

बेरीज
बेरीज एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। इसमें मौजूद एंथ्रोसाइनिन हार्ट ट्यूब्स को चौड़ा करता है। ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में सहायक माना जाता है।

लहसुन
लहसुन में पाया जाने वाला 'एलिसिन' कंपाउंड ब्लड वेसल्स को चौड़ा करता है और ब्लड फ्लो को सुचारू बनाता है। सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 1-2 कलियां चबाने से धमनियों में थक्के और प्लॉक बनने का जोखिम कम होता है।

हल्दी
हल्दी में मौजूद 'करक्यूमिन' एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है। यह धमनियों में होने वाली अंदरूनी सूजन और वसा के जमाव को रोककर नसों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

अनार
अनार में प्रचुर मात्रा में पॉलीफेनॉल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो धमनियों की अंदरूनी परत की रक्षा करते हैं। इसका सेवन धमनियों के सख्त होने की प्रक्रिया को धीमा करता है।

दालचीनी
दालचीनी ट्राइग्लिसराइड्स और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाने में कारगर है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और धमनियों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में मदद करती है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 बंगाल की खाड़ी में डूबा सिंगापुर जा रहा कार्गो शिप

पारादीप: ओडिशा के पारादीप तट से लगभग 240 नॉटिकल मील दूर बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला एक...
राष्ट्रीय 
  बंगाल की खाड़ी में डूबा सिंगापुर जा रहा कार्गो शिप

कनाडा अमेरिकी उत्पादों पर समान दर से लगाएगा जवाबी शुल्क 

वॉशिंगटन: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार को लेकर चल रहा तनाव अब टैरिफ वॉर में बदलता दिख रहा है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
कनाडा अमेरिकी उत्पादों पर समान दर से लगाएगा जवाबी शुल्क 

 फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर 

'धुरंधर' :रणवीर सिंह रिलायंस की एक डॉक्यूमेंट्री में नजर आए, जिसमें उन्होंने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज'...
मनोरंजन 
 फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर 

मौसम 23 अगस्त: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

नई दिल्ली। मौसम 23 अगस्त 2026: देश में मानसून के प्रचंड रूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर...
राष्ट्रीय 
मौसम 23 अगस्त: 25 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा

महिलाएं आज ही डाइट में  ये फूड्स करें शामिल

  सुपरफूड :  महिलाओ को कौन से 5 फूड्स को डाइट में जरूर शामिस करने चाहिए। पहला है हलीम के आंवला:...
नारी व बाल जगत 
महिलाएं आज ही डाइट में  ये फूड्स करें शामिल

उत्तर प्रदेश

बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

शाहजहांपुर। जनपद की प्रसिद्ध शिव भोले की बारात शनिवार रात महानगर में बड़े धूमधाम से निकाली हिंदू सत्संग भवन से...
उत्तर प्रदेश 
बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात, जगह जगह किया गया भंडारा

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा,इदराक एवं नज़र सोसाइटी ने किया आयोजन

सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

छह दिन से बरेली के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल विवेक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें

मिर्जापुर/शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह ने आए हुए फरियादियों की जनशिकायतें सुनीं।...
उत्तर प्रदेश 
थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं जनशिकायतें