मौसम 2 जुलाई: आज 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मौसम 2 जुलाई 2026: देश में भीषण गर्मी के रौद्र रूप के बीच अब लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक कल यानी 2 जुलाई को यूपी, बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी हवा चलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। घर से बाहर निकलते समय पूरी तरह से सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, पूर्वी भारत के राज्यों में भारी बारिश और आंधी का कहर देखने को मिलेगा। नदी किनारे रहने वाले किसानों और मछुआरों को जल्द से जल्द सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह है। कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिरने की भी चेतावनी है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। अगर यात्रा कर रहे हैं तो पूरी सतर्कता के साथ निकलें। घने जंगलों के रास्तों से जाने से बचें। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आस-पास के इलाकों में ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके अलावा सौराष्ट्र और आसपास के इलाकों में हवा के ऊपरी स्तर का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं देश के 19 राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। 

Honda Vario Evo 160 हुआ लॉन्च, Yamaha Aerox को देगा टक्कर ये खबर भी पढ़े : Honda Vario Evo 160 हुआ लॉन्च, Yamaha Aerox को देगा टक्कर

दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(2 जुलाई-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में आज भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में 2 जुलाई को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी (2-5 जुलाई-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, बदायूं, रामपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, बरेली, हरदोई, फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और सोनभद्र में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी। वहीं, यूपी में 2 जुलाई को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(2 जुलाई-बारिश-तूफान का अलर्ट): पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, बिहार में 2 जुलाई को को पटना का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(2-4 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): साहेबगंज,पाकुड़, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, रांची, पलामू, खूंटी, गुमला, श्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, साहेबगंज और हजारीबाग में भारी बारिश, तूफान और ओले की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, 2 जुलाई को रांची का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड(2 जुलाई-बारिश-आंधी और ओले का अलर्ट): बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, 2 जुलाई को देहरादून में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल(2-3 जुलाई-बारिश-तूफान की संभावना): कांगड़ा, मंडी, शिमला,किन्नौर, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और ऊना में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, 2 जुलाई को मनाली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

शहर    अधिकतम न्यूनतम 
दिल्ली    34°C    29°C
मुंबई    27°C    27°C
चेन्नई    36°C    29°C
कोलकाता    32°C    28°C
लखनऊ    33°C    29°C
पटना    34°C    29°C
रांची    29°C    24°C
भोपाल    29°C    25°C
जयपुर    34°C    28°C
शिमला    26°C    20°C
नैनीताल    24°C    22°C

जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(2-5 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, कठुआ, डोडा, मिरपुर, कुलगाम, किश्तवाड़ में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 2 जुलाई को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

महाराष्ट्र में मौसम कैसा रहेगा
महाराष्ट्र(2 जुलाई-बारिश-तूफान की चेतावनी): मुंबई, अकोला, अमरावती, बुलढ़ाना, गढ़चिरौली, चंद्रपुर, नागपुर, पुणे और अहमदनगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। वही, 2 जुलाई को मुंबई में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (2 जुलाई-भारी बारिश की संभावना): पटियाला, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा, फरीदकोट, फाजिलका, फिरोजपुर और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (2-4 जुलाई-बारिश-आंधी की चेतावनी): चुरू, अलवर, उदयपुर, अजमेर, धोलपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, भरतपुर, चुरू, दौसा, फलोदी और जयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, 2 जुलाई को जयपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (2 जुलाई- भारी बारिश का अलर्ट): विदिशा, रायसेन, विदिशा, छिंदवाड़ा, इंदौर, बालाघाट, सिवनी और मुरैना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, भोपाल में 2 जुलाई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

हमेशा क्रश लिस्ट में रहते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग

अंक ज्योतिष : कुछ लोग समय के साथ और भी ज्यादा आकर्षक लगने लगते हैं। उम्र बढ़ने और शादी के...
धर्म-आध्यात्म 
हमेशा क्रश लिस्ट में रहते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग

रवि किशन ने बीच में ही छोड़ा 'द अलायंस', अकेली पड़ीं बेटी रीवा

रीवा किशन, रवि किशन। : हिंदी और भोजपुरी सिनेमा के स्टार रवि किशन इन दिनों हालिया रियेलिटी शो 'द अलायंस'...
मनोरंजन 
रवि किशन ने बीच में ही छोड़ा 'द अलायंस', अकेली पड़ीं बेटी रीवा

शाम की चाय के साथ अगर क्रिस्पी आलू टूक मिल जाए 

आलू टूक :क्या आपने आलू टूक का स्वाद चखा है? यह रेसिपी सिंधी घरों में नाश्ते में खूब बनाई जाती...
खाना पकाना 
शाम की चाय के साथ अगर क्रिस्पी आलू टूक मिल जाए 

अभिषेक शर्मा ने तोड़ा एविन लुईस का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा :इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से ऐसा रिकॉर्ड...
खेल 
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा एविन लुईस का बहुत बड़ा रिकॉर्ड

 अपने तेल अवीव के बिगड़े जानवर को काबू में रखो, नहीं तो होगा अंजाम बुरा:ईरान

तेहरान : ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सर्वोच्च नेता पर इजरायल की टिप्पणी की कड़ी आलोचना की और...
अंतर्राष्ट्रीय 
 अपने तेल अवीव के बिगड़े जानवर को काबू में रखो, नहीं तो होगा अंजाम बुरा:ईरान