कटरा घाट पुल पर रोडवेज बस-बाइक की भीषण टक्कर, 2 गंभीर; लखनऊ रेफर
गोंडा-लखनऊ हाईवे पर घंटों लगा जाम, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
Published By Harshit
On
उमेश श्रीवास्तव
कर्नलगंज (गोण्डा)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम गोंडा-लखनऊ हाईवे पर स्थित कटरा घाट पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान लालेमऊ खजुरिया निवासी 52 वर्षीय योगेंद्र प्रताप सिंह और 45 वर्षीय धनलाल के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे के बाद गोंडा-लखनऊ हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने और क्षतिग्रस्त बस व मोटरसाइकिल को सड़क से हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कर्नलगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि योगेंद्र प्रताप सिंह और धनलाल एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से कर्नलगंज बाजार जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में थी और चालक उसे संभाल नहीं पाया, जिससे बस से सीधी टक्कर हो गई।
सीसीटीवी से हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
नवीनतम
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर 1 लाख पार, लॉकर तोड़ा-सीसीटीवी भी तोड़े
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
पहले दिन नहीं दिखा आदेश का असर, ग्राम सचिवालयों में नहीं पहुंचे लेखपाल
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन
Published On
By Harshit
iQOO ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर हाई-एंड...
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती की मौत, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो महिलाएं गिरफ्तार
Published On
By Harshit
रामनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश
कटरा घाट पुल पर रोडवेज बस-बाइक की भीषण टक्कर, 2 गंभीर; लखनऊ रेफर
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर 1 लाख पार, लॉकर तोड़ा-सीसीटीवी भी तोड़े
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
पहले दिन नहीं दिखा आदेश का असर, ग्राम सचिवालयों में नहीं पहुंचे लेखपाल
Published On
By Harshit
उमेश श्रीवास्तव
मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती की मौत, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो महिलाएं गिरफ्तार
Published On
By Harshit
रामनाथ सिंह
