एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का ताला तोड़कर 1 लाख पार, लॉकर तोड़ा-सीसीटीवी भी तोड़े

परसपुर थाना क्षेत्र के आटा में चोरों का आतंक, पुलिस पेट्रोलिंग पर उठे सवाल- 112 टीम ने किया मौका मुआयना

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

गोण्डा । परसपुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक चरम पर है और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठ रहे हैं। कर्नलगंज-परसपुर मार्ग पर आंटा परसपुर में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया। शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे बदमाशों ने लॉकर तोड़कर 1 लाख 2 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जाते-जाते चोर सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ गए ताकि पहचान न हो सके।
 
सुबह आंख खुली तो उड़े होश
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक राजीव गोस्वामी जब बुधवार 1 जुलाई को सुबह करीब पांच बजे मकान मालिक बासुदेव सिंह द्वारा घटना की सूचना मिलने पर जब वह केंद्र खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर लॉकर टूटा पड़ा था और कैश गायब था। सीसीटीवी से छेड़छाड़ की गई थी। राजीव के मुताबिक चोर 1 लाख 2 हजार रुपये नकद ले गए हैं।
 
112 टीम ने किया निरीक्षण
सूचना मिलते ही 112 पीआरवी टीम और परसपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया है। संचालक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 
पुलिस गश्त पर सवाल
कर्नलगंज-परसपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सीएसपी में हुई इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेन रोड पर होने के बावजूद चोर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दे गए। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन

iQOO ने भारत में अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन iQOO 15 लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर हाई-एंड...
टेक-मित्र 
iQOO 15 भारत में लॉन्च: दमदार स्पेसिफिकेशंस और गेमिंग-फोकस्ड प्रीमियम फोन