मौसम 1 जुलाई: 11 घंटे के अंदर 23 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 1 जुलाई 2026: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 1 जुलाई 2026 को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 23 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं तेज आंधी के चलते किसानों के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। 5 राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में सबसे अधिक बारिश का कहर देखने को मिलेगा। असम में बाढ़ का कहर अभी और बढ़ने वाला है। पश्चिमी राज्यों के लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। पूर्वी राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है।
पहाड़ी राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए भी चेतावनी है। कई जगहों पर बारिश के चलते तापमान में कमी देखने को मिलेगी। 2 जुलाई, 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है। निचले क्षोभमंडल स्तर में पूर्वी बिहार और आसपास के इलाकों में एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 1 जुलाई को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी बारिश का हाल बताने जा रहे हैं...
देश के 23 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 23 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(1 जुलाई-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में 1 जुलाई 2026 को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया था। इस दौरान हवा की स्पीड 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की प्रबल संभावना है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
यूपी(1 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): आगरा, मथुरा, कानपुर, बांदा, झांसी,ललितपुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती, देवरिया, बलिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, कल यानी 1 जुलाई को लखनऊ का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(1 जुलाई-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और अररिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कल यानी 1 जुलाई को पटना का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(1 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): साहेबगंज, पाकुड़, रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, जमशेदपुर, पलामू, गुमला, सरायकेला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पलामू, लातेहार, रामगढ़, गढ़वा, लोहरदगा और पूर्वी सिंहभूम में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कल यानी 1 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (1 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 1 जुलाई को देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (1 जुलाई-बारिश-आंधी का अलर्ट): चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, कल यानी 1 जुलाई को मनाली का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर (1 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): पुलवामा, रामबन, जम्मू, पूंछ, कुलगाम, उधमपुर, कठुआ, डोडा, अनंतनाग, गांदरबल और कुपवाड़ा में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 32°C 28°C
मुंबई 27°C 27°C
चेन्नई 35°C 29°C
कोलकाता 31°C 27°C
लखनऊ 33°C 28°C
पटना 34°C 28°C
रांची 29°C 24°C
भोपाल 31°C 25°C
जयपुर 38°C 29°C
शिमला 23°C 20°C
नैनीताल 23°C 21°C
पश्चिम बंगाल में का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(1 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): पुरुलिया, बांकुड़ा, नादिया, मुर्शिदाबाद, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना, दुर्गापुर और झाड़ग्राम में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, कोलकाता में कल यानी 1 जुलाई अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (1 जुलाई-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): जालंधर, पटियाला, अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट और संगरूर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (1 जुलाई-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, चित्तौड़गढ़, भिलवाड़ा, प्रतापगढ़, उदयपुर, अजमेर, सीकर और नागौर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, जयपुर में कल यानी 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (1 जुलाई- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बालाघाट, डिंडोरी, मांडला, अनुपपूर, विदिशा, खांडवा, होशंगाबाद, खरगोन, छतरपुर और शिवपुरी में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल यानी
1 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
