ट्यूशन सेंटर में क्लास चल रही थी, तभी उसकी छत गिर गई

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

लाहौर : पाकिस्तान के लाहौर में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन इमारत में चल रहे एक प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत गिरने से कम से कम 14 बच्चों की मौत हो गई। 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि घनी आबादी वाले काहना नउ इलाके में स्थित इस अकादमी में सात से 13 साल की आयु के 30 से अधिक बच्चे कक्षाएं ले रहे थे, तभी अचानक छत ढह गई और बच्चे मलबे के नीचे दब गए। 

मलब में दबे लोगों की हो रही तलाश
लाहौर के पुलिस उप-महानिरीक्षक (अभियान) फैजल कामरान ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'अब तक मलबे से 14 बच्चों के शव बरामद किए जा चुके हैं।  घायल हुए 20 बच्चों और एक महिला शिक्षिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं।' 

 भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत संबंध :मैक्रों ये खबर भी पढ़े :  भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत संबंध :मैक्रों

गिरफ्तार किया गया ठेकेदार
पुलिस अधिकारी कामरान ने बताया, 'इमारत का एक हिस्सा निर्माणाधीन था और जब छत गिरी, उस वक्त मजदूर काम में लगे हुए थे। हमने ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।' लाहौर जिला शिक्षा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तारिक महमूद ने बताया कि इस इमारत में इलाके की एक महिला द्वारा निजी ट्यूशन सेंटर चलाया जा रहा था। ईधी फाउंडेशन ने बताया कि काहना नउ इलाके की बस्ती ईदगाह में स्थित रिहायशी इमारत में चल रही अकादमी की छत अचानक गिर गई। 

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
एनजीओ ने बयान में कहा, 'मृतकों के शवों को जनरल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है।' साथ ही संस्था ने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ बच्चे अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। संस्था ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संस्था ने कहा कि बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। मौके पर ईधी फाउंडेशन की एंबुलेंस तैनात हैं, जो आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रही हैं। 

सीएम मरियम ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ दिए सख्त निर्देश
पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पुलिस और जिला प्रशासन को हादसे के जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने लाहौर जनरल अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, डॉक्टरों, नर्सों तथा पैरामेडिकल स्टाफ को घायलों का तुरंत इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की। बातचीत के...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से फोन पर की बात

हेल्दी किडनी और लिवर के लिए इन चीजों का करें सेवन

लिवर और किडनी :आपके शरीर में लिवर और किडनी दो ऐसे अंग हैं जो दिन रात बिना रुके आपको ज़िंदा...
लाइफस्टाइल 
हेल्दी किडनी और लिवर के लिए इन चीजों का करें सेवन

जुलाई महीने में कब-कब बंद रहेंगे आपके बच्चों के स्कूल? 

नई दिल्लीः देश भर में एक जुलाई यानी बुधवार से स्कूल खुल रहे हैं। गर्मियों की छुट्टियां आधिकारिक तौर पर...
शिक्षा-रोजगार 
जुलाई महीने में कब-कब बंद रहेंगे आपके बच्चों के स्कूल? 

क्या अपने लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा है? 

गेहूं के आटे और गुड़  के गुलगुले:क्या अपने उत्तर प्रदेश और बिहार की लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा...
खाना पकाना 
 क्या अपने लोकप्रिय देसी मिठाई गुलगुला का स्वाद चखा है? 

 पेट्रोल निर्यात पर बढ़ी ड्यूटी; 1 जुलाई से नई दरें लागू

पेट्रोल, डीजल  :वैश्विक तेल बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी के बीच केंद्र सरकार...
राष्ट्रीय 
 पेट्रोल निर्यात पर बढ़ी ड्यूटी; 1 जुलाई से नई दरें लागू

उत्तर प्रदेश

पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

मिशन शक्ति 5.0 के तहत चंदौली पुलिस की पहल, 50 ग्रामीणों को कराया वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों और आधुनिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर बिजली कर्मचारियों एवं अत्यल्प मानदेय...
उत्तर प्रदेश 
पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

44 किलोमीटर से अधिक लंबी दोहरीकरण परियोजना से यातायात में भीड़ कम होगी, लाइन की क्षमता बढ़ेगी और गेहूं, मक्का,...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी