जनसेवा से मजबूत हो रही पहचान, सर्व समाज के बीच बढ़ा अभिषेक गर्ग का जनाधार
लायक हुसैन
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग लगातार जनहित और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से सर्व समाज के बीच अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। विभिन्न वर्गों के सुख-दुख में सहभागिता और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में उनके सहयोगात्मक प्रयास उन्हें एक संवेदनशील जननेता के रूप में स्थापित कर रहे हैं।
हाल ही में वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ सामाजिक नेता स्वर्गीय राजेंद्र ढिल्लों के निधन के बाद अभिषेक गर्ग उदल नगर स्थित उनके आवास पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा आर्थिक सहयोग के रूप में 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की। इस दौरान उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी किसी भी आवश्यकता की स्थिति में वह सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।
सामाजिक सेवा के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी अभिषेक गर्ग ने अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। 'एक कदम अच्छाई की ओर, शिक्षित राष्ट्र–उन्नत राष्ट्र' अभियान के तहत उन्होंने सिद्धार्थ इंटर कॉलेज, नवयुग मार्केट में अध्ययनरत पांच निर्धन विद्यार्थियों की एक वर्ष की फीस के चेक प्रदान किए। उनका कहना है कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है तथा आर्थिक अभाव किसी बच्चे की पढ़ाई में बाधा नहीं बनना चाहिए।
राजनीतिक और सामाजिक जानकारों का मानना है कि अभिषेक गर्ग की जनसेवा, सामाजिक समरसता और हर वर्ग के बीच सक्रिय उपस्थिति उन्हें व्यापक जनसमर्थन दिला रही है। यदि यही जनसंपर्क और सेवा का सिलसिला निरंतर जारी रहा तो आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी राजनीतिक भूमिका और प्रभाव पहले से अधिक मजबूत दिखाई दे सकता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
