भारत-फ्रांस की रणनीतिक साझेदारी और मजबूत संबंध :मैक्रों

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के समापन पर हिंदी में विदाई संदेश देकर भारत-फ्रांस संबंधों की गर्मजोशी को एक बार फिर दुनिया के सामने पेश किया। मैक्रों का यह संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और कूटनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। जी-7 समिट में भाग लेने के लिए फ्रांस पहुंचे PM मोदी की यात्रा के अंत में राष्ट्रपति मैक्रों ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने हिंदी में कहा, 'प्रिय मित्र नरेंद्र, मुझे बहुत खुशी है। आपके दौरे के लिए स्वागत करते हैं। फ्रांस-भारत की दोस्ती अमर रहे।'

'उम्मीद है कि मैंने सही कहा होगा'
हिंदी में संदेश देने के बाद मैक्रों मुस्कुराए और मजाकिया अंदाज में अंग्रेजी में कहा, 'उम्मीद है कि मैंने सही कहा होगा। आपकी यात्रा के लिए धन्यवाद। हमारी दोस्ती के लिए धन्यवाद। यह बेहद सफल यात्रा रही। फ्रांस आपसे प्यार करता है। हम फरवरी में आपसे फिर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जय हिंद।' मैक्रों के इस विशेष संदेश को दोनों नेताओं के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंधों और भारत-फ्रांस की गहरी होती रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक माना जा रहा है।

भारत को रूस से मिला चौथा S-400 'सुदर्शन' स्क्वाड्रन ये खबर भी पढ़े : भारत को रूस से मिला चौथा S-400 'सुदर्शन' स्क्वाड्रन

जी-7 सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने वैश्विक चुनौतियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की। यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण 14 जून को नीस स्थित विला केरीलोस में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच हुई बैठक रही। इस वर्ष भारत और फ्रांस के संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिए जाने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात थी।

 भारत और इंग्लैंड  टी20 मैचों अब एक घंटे पहले शुरू होंगे मुकाबले ये खबर भी पढ़े :  भारत और इंग्लैंड  टी20 मैचों अब एक घंटे पहले शुरू होंगे मुकाबले

रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति
बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने सैन्य सहयोग में आई तेजी का स्वागत किया और रक्षा क्षेत्र में संयुक्त डिजाइन, संयुक्त विकास और संयुक्त उत्पादन को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। भारत और फ्रांस के बीच रक्षा संबंध पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं। लड़ाकू विमानों, नौसैनिक प्रणालियों, उभरती तकनीकों और रणनीतिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं।

फिलीपींस में भूकंप-सुनामी के कारण 19 की मौत, 200 से ज्यादा घायल ये खबर भी पढ़े : फिलीपींस में भूकंप-सुनामी के कारण 19 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

चीन के पड़ोसी देश को ब्रह्मोस बेचने जा रहा भारत

नागपुर: भारत की सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के निर्यात को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस के प्रमुख जयतीर्थ...
राष्ट्रीय 
चीन के पड़ोसी देश को ब्रह्मोस बेचने जा रहा भारत

भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फिरोजाबाद, भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में गाँधी पार्क स्थित श्री रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने...
उत्तर प्रदेश 
भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी-दिल्लीका कमाल

आईआईटी दिल्ली : आईआईटी-दिल्ली ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में लगातार दूसरे वर्ष भारतीय संस्थानों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त...
शिक्षा-रोजगार 
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में आईआईटी-दिल्लीका कमाल

यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें  

मॉस्को : मॉस्को में एक ऑयल रिफ़ाइनरी को गुरुवार को यूक्रेन द्वारा इस हफ़्ते दूसरी बार निशाना बनाए जाने के...
अंतर्राष्ट्रीय 
यूक्रेन ने रूस की ऑयल रिफाइनरी पर दागी मिसाइलें  

7 करोड़ कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा! 

ईपीएफ ब्याज : देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों...
कारोबार 
7 करोड़ कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा! 

उत्तर प्रदेश

भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फिरोजाबाद, भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में गाँधी पार्क स्थित श्री रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने...
उत्तर प्रदेश 
भागवत सेवा धर्म परिवार ट्रस्ट द्वारा रामचन्द्र पालीवाल हॉल में आयोजित की जाने वाली भागवत कथा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन

फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में लगभग 1 सफ्ताह से ऑटो व ई रिक्शा चालकों द्वारा किराया में बृद्धि कर सवारियों को लूटा...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

हज से लौटने पर किया गया स्वागत

   बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी सुहैल फरशोरी अपनी पत्नी के साथ 3 मई को हज की पवित्र यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हज से लौटने पर किया गया स्वागत

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

एलडीए ने सिंचाई विभाग की जमीन बताकर अवैध घोषित किया
उत्तर प्रदेश 
डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस