भारत और इंग्लैंड  टी20 मैचों अब एक घंटे पहले शुरू होंगे मुकाबले

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

अभिषेक शर्मा & संजू सैमसन : : भारतीय टीम जुलाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होने वाली है। टी20 सीरीज के मैचों की टाइमिंग को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने एक बड़ा फैसला लिया है। टी20 सीरीज के कुछ मैचों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। पांच में से तीन मुकाबले पहले भारतीय समय के हिसाब से रात 11 बजे से शुरू होने वाले थे। अब ये मुकाबले एक घंटे पहले यानी रात 10 बजे से शुरू होंगे।

व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिए लिया गया है ये फैसला
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांच टी20 मैचों में से तीन मैच पहले भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजे शुरू होने थे। लेकिन बाद में दोनों क्रिकेट बोर्ड (BCCI और ECB) ने ब्रॉडकास्टर्स (जैसे सोनी स्पोर्ट्स और स्काई स्पोर्ट्स) से बात करके इसके टाइमिंग में बदलाव किया है। अब ये मैच एक घंटे पहले, यानी रात 10 बजे से शुरू होंगे। वैसे तो इंग्लैंड में टी20 मैच वहां के स्थानीय समय के मुताबिक शाम 6:30 बजे खेले जाते हैं, लेकिन भारतीय दर्शकों की सुविधा और टीवी पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मैच दिखाने के लिए इन मुकाबलों को थोड़ा जल्दी शुरू किया जा रहा है। ECB ने टीवी व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिए ऐसा किया है।

राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रमंडल खेल 2026: झंडू कुमार ने दिलाया भारत को पहला पदक, पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता कांस्य

टी20 सीरीज में नहीं होगी फ्लडलाइट की जरूरत
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी20 मैचों के समय में बदलाव किए जाने की वजह से ये मुकाबले रात में फ्लडलाइट जलने से पहले ही खत्म हो जाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि इंग्लैंड में गर्मियों के दिनों में सूरज रात 9 बजे के बाद डूबता है। ऐसे में इन मैचों में लाइट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस सीरीज को लेकर फैंस के बीच काफी जबरदस्त क्रेज है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल (2025) ही इन मैचों के टिकट बेचना शुरू कर दिया था। टिकटों की भारी मांग के चलते तीनों वनडे मैचों के सारे टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं।

इंग्लैंड सीरीज के लिए हो चुका है टीम इंडिया का ऐलान
भारत ने पिछले दिनों (6 जून) इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी टी20 स्क्वॉड का ऐलान कर दिया था। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इंग्लैंड सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अब देखना ये होगा कि वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

चोरी की  मोटरसाइकिल के साथ वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
चोरी की  मोटरसाइकिल के साथ वाँछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस निजीकरण स्वीकार नहीं, एआईपीईएफ ने जताया विरोध

लखनऊ। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने विद्युत मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति (Consultative Committee) में विद्युत वितरण क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस निजीकरण स्वीकार नहीं, एआईपीईएफ ने जताया विरोध

सपा कार्यालय पर मनायी गयी पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि

फिरोजाबाद,समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाई गई जिसकी अध्यक्षता  समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष  शिवराज सिंह...
उत्तर प्रदेश 
सपा कार्यालय पर मनायी गयी पूर्व सांसद फूलन देवी की पुण्यतिथि

महुली पुलिस एवं सोशल मीडिया सेल के समन्वित प्रयास से भटका हुआ बालक सकुशल परिजनों से मिला

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्रा* के कुशल पर्यवेक्षण में...