बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी प्रकरण पूरी तस्वीर से हटा दिया पर्दा

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वैभव सूर्यवंशी:वैभव सूर्यवंशी इस वक्त चर्चा में हैं। श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज के एक मैच के बाद वैभव और श्रीलंकाई खिलाड़ी आमने सामने आ गए थे। मैदान पर धक्कामुक्की त​क की नौबत आ गई थी। इसके बाद माना जा रहा था कि वैभव पर कोई एक्शन लिया जा सकता है, लेकिन अब बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि ये सब उनके और आईसीसी के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। इसके साथ ही बीसीसीआई ने ये भी तय किया है कि जब वे आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर जाएंगे, तब उनके माता पिता को भी उनके साथ भेजा जाएगा। 
भारत ए बनाम श्रीलंका ए मैच के बाद हुई थी वैभव और श्रीलंकाई प्लेयर्स के बीच कहासुनी
श्रीलंका में खेली जा ​रही ट्राई सीरीज के मैच में भारत ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने थी। 50 ओवर का मैच खत्म हुआ तो ये टाई रहा। इसके बाद सुपर ओवर हुआ और इसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद जो कुछ हुआ, उसे ठीक नहीं कहा जा सकता। श्रीलंकाई खिलाड़ी लगातार वैभव पर कमेंट कर रहे थे। जब वैभव ने भी पीछे मुड़कर जवाब दिया तो बात धक्कामुक्की तक पहुंच गई। हालांकि प्लेयर्स और अंपायर ने आकर मामला शांत कराया। 

बीसीसीआई की ओर से नहीं लिया जाएगा कोई भी एक्शन
इस बीच वैभव पर एक्शन की बात सामने आ रही थी। इसको लेकर अभी तक किसी भी सजा का ऐलान नहीं किया गया है। अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि ये ट्राई सीरीज श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकार क्षेत्र में आता है। इससे बीसीसीआई और आईसीसी का कोई मतलब ही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने वैभव पर किसी भी तरह के एक्शन की बात से इन्कार कर दिया। सैकिया ने साफ कहा कि बहुत सारी बातें चल रही हैं कि बीसीसीआई कोई एक्शन लेने के बारे में सोच रहा है, लेकिन बीसीसीआई कोई अथॉरिटी नहीं है। इस मामले में मैच रेफरी और अंपायर ही असल फैसला करते हैं, इसलिए वे ही इस पर फैसला लेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि जो कुछ मैदान पर हुआ, वो खेल का हिस्सा था। बीसीसीआई का इसमें कोई रोल नहीं है। 

'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा ये खबर भी पढ़े : 'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर वैभव के माता पिता उनके साथ जाएंगे
बीसीसीआई सचिव ने ये भी कहा कि वैभव आयरलैंड और इंग्लैंड टूर के लिए भारत की टी20 टीम में चुने गए हैं। इस टूर पर उनके माता पिता भी उनके साथ जाएंगे। सैकिया ने कहा कि वैभव अभी केवल 15 साल के हैं। बाकी खिलाड़ी उम्र में उनसे काफी बड़े हैं। इसलिए वे किसी भी तरह की असहज स्थिति में ना आएं, इसलिए ये निर्णय लिया गया है। इस पूरे टूर का खर्च बीसीसीआई की ओर से उठाया जाएगा। 

ट्राई सीरीज में अब तक नहीं चला है वैभव का बल्ला
वैभव अभी ट्राई सीरीज खेल रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका बल्ला उस तरह से नहीं चला है, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। अब तक खेले गए चार वनडे मैचों में वे केवल 117 रन ही बना सके हैं। उन्होंने 153.94 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अब उन्हें इसी टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने का एक और मौका मिलेगा, देखना होगा कि उसमें वे कैसा खेल दिखाते हैं। 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश होने...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रावण मास में भक्तों का सैलाब...
मध्य प्रदेश 
श्रावण के दूसरे सोमवार महाकाल का राजा स्वरूप में दिव्य शृंगार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

MP में मानसून ने पकड़ा जोर, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से कम बारिश के बाद अब मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मानसून ट्रफ...
मध्य प्रदेश 
MP में मानसून ने पकड़ा जोर, 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में इन दिनों अजीबोगरीब मामलों में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं सरायलखंसी...
उत्तर प्रदेश 
पति घर में नहीं रख रहा पत्नी पानी की टंकी पर जा चढ़ी महिला ,छूटे पुलिस के पसीने 

कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्सव और सेवा का उत्सव बनाएं
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कांवड़ यात्रा को सामाजिक एकता और सेवा का महापर्व बनाएं: सीएम योगी

घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी

गोरखपुर। रविवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करने के बाद सोमवार सुबह जनता...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घबराइए मत, कराएंगे समस्या का समाधान :सीएम योगी