फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में लगभग 1 सफ्ताह से ऑटो व ई रिक्शा चालकों द्वारा किराया में बृद्धि कर सवारियों को लूटा जा रहा है जब सवारियों द्वारा इसका विरोध किया जाता है तो लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते है इन ऑटो व ई रिक्शाओं के चालक
फिरोजाबाद में लगभग एक सफ्ताह से ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने किराये में बृद्धि कर दुगना वसूलना शुरू कर दिया है।
जब इन वाहनों में बैठकर आने जाने वाली सवारियों द्वारा दुगना किराये का विरोध किया जाता है। तो लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते है। इन ऑटो व ई रिक्शा वाहनों के चालक।
गौरतलब है, इससे पहले रेलवे स्टेशन से जैन मन्दिर व जैन मंदिर से कोटला चुंगी तक का किराया मात्र पाँच रुपये था। जिसे बढ़ाकर दस रुपये कर दिया गया है। लेकिन सवारियों का कहना है, कि अगर जैन मंदिर से गाँधी पार्क तक व फिरोजाबाद क्लब से कोटला चुंगी तक जाना हो तो दस रुपये वसूलना गलत है।
लेकिन सबसे बड़ी बात यह है, कि किराये में बृद्धि किस अधिकारी के कहने पर हुई तो इसकी जानकारी न देकर लड़ाई झगड़े पर इन वाहनों के चालक उतारू हो जाते है।
अतः आरटीओ विभाग अथवा नगर आयुक्त को इस बारे में ऑटो व ई रिक्शा चालकों के साथ बैठक कर किराये को दूरी के हिसाब से तय किया जाये।
अन्यथा किसी दिन इन चालको द्वारा सवारियों के साथ गलत व्यवहार कोई अनहोनी बनकर सामने न आ जाये। जिस पर उचित कार्यवाही जरूरी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।
