"हर घर योगा, हर दिन होगा" के नारे के साथ मुजफ्फरनगर में लगेगा योग शिविर
जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग मुज़फ्फर् नगर द्वारा 21 जून 2026 को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुज़फ्फर् नगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर "कॉमन योगा प्रोटोकॉल"
प्रेम कुमार श्रीवास्तव
मुजफ्फरनगर। जनपद में मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल सहारनपुर महोदय डॉ रूपेश कुमार आयुक्त एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में जनपद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
डॉ राजीव कुमार द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय प्रभारी डॉ रणवीर सिंह को फ्लायर्स एवं लीफलेट भेंटकर राजकीय पुस्तकालय के सदस्यों, पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों/ विद्यार्थियों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रतिभाग करने हेतु अपील की गई।
जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग मुज़फ्फर् नगर द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने हेतु जनजागरूकता हेतु योग सप्ताह अभियान चलाया जा रहा है। डॉ इसमपाल क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी द्वारा समस्त जनपदवासियों से अपील "योग संगम" को सफल बनाने में सहयोग करें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
