कॉलेज गई छात्रा बेहोशी की हालत में खेत से बरामद, इलाज के दौरान हुई मौत।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,पुलिस जांच में जुटी।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

राजेन्द्र गौतम

खमरिया-खीरी,17 जून(तरुणमित्र)। थाना ईसानगर क्षेत्र के फूलपुर गांव से सी बी एल डिग्री कॉलेज रसूलपुर स्थित कालेज गई बीए की छात्रा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। दूसरे दिन भरेहटा गांव के निकट खेत में बेहोशी की हालत में पाई गई। परिजनों के मुताबिक सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । दूसरे दिन इलाज के दौरान ओयल हॉस्पिटल में छात्रा की मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद ईसानगर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना के बाद परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना ईसानगर क्षेत्र के फूलपुर निवासी शिवरतन पुत्र मल्लू की 22 वर्षीय पुत्री नीलम 15 जून 2026 की सुबह 10:00 बजे घर से रसूलपुर स्थित सीबीएल डिग्री कॉलेज  गई थी। शिवरतन के मुताबिक नीलम देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोज बीन शुरू कर दी लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। 16 जून 2026 की सुबह करीब 7:00 बजे भरेहटा गांव निवासी खेत गए किसानों ने बेहोशी की हालत में नीलम के खेत में पड़े होने की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत के चलते  नीलम को थाना ईसानगर पहुंचाया जहां पुलिस को सूचना देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल ओयल रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान नीलम की मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि नीलम के शरीर पर चोट के निशान मौजूद है। नीलम की हत्या की गई है। 

पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ कालिया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हिस्ट्रीशीटर विनोद उर्फ कालिया गिरफ्तार

नीलम की हत्या के बाद महिला सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

18 साल 8 माह की उम्र में बब्बर शेर ‘अजय’ की मौत ये खबर भी पढ़े : 18 साल 8 माह की उम्र में बब्बर शेर ‘अजय’ की मौत

छात्रा नेहा का कॉलेज जाने के बाद गायब होना और बेहोशी की हालत में खेत में मिलना और इलाज के दौरान नीलम की मौत होना बड़े अपराध की तरफ इशारा कर रहा है परिजनों का आरोप है की नीलम को अगवा कर नीलम की हत्या की गई है। फिलहाल छात्रा नीलम के साथ हुए हादसे ने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। अब देखना यह है कि इस घटना के बाद ईसानगर पुलिस हत्यारों तक पहुंचती है या नीलम की मौत का रहस्य फाइलों में ही दफन हो जाएगा।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे कारोबारी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम  ये खबर भी पढ़े : आर्थिक तंगी से जूझ रहे कारोबारी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम 

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पशुपालन क्षेत्र को मिली नई दिशा, उद्यमियों ने एकदूसरे संग साझा किये अनुभव

पशुपालकों की आय बढ़ाने संबंधी कार्ययोजना पर होगी चर्चा: मुकेश कुमार मेश्राम
उत्तर प्रदेश 
पशुपालन क्षेत्र को मिली नई दिशा, उद्यमियों ने एकदूसरे संग साझा किये अनुभव

अघोरी साधुओं ने कार रुकवाकर युवती से की ठगी, तंत्र-मंत्र के बहाने की अंगूठी पार 

लखनऊ। जानकीपुरम निवासी एक युवती की इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर पर साधुओं ने अंगूठी गायब कर दी। पीड़िता का आरोप है...
उत्तर प्रदेश 
अघोरी साधुओं ने कार रुकवाकर युवती से की ठगी, तंत्र-मंत्र के बहाने की अंगूठी पार 

भारतीय रेलवे ने इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

यातायात की भीड़ कम करने और यात्रियों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सर्विस रोड के साथ 4-लेन...
भारतीय रेलवे ने इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

नगीना सांसद ने परिवहन मंत्री को बस अड्डे के निर्माण को लिखा पत्र

बसों के ठहराव एवं परिवहन संबंधी समस्याओं को उठाया