स्वस्थ जीवन के लिए योग को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा:- सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता

​12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हुआ सामूहिक योग पूर्वाभ्यास।

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,17 जून(तरुणमित्र)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सामूहिक योग पूर्वाभ्यास (वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल) का भव्य आयोजन किया गया। 
 
17jun81234567
इस विशेष पूर्वाभ्यास सत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के नेतृत्व में विभाग के समस्त नोडल अधिकारियों,चिकित्सा अधिकारियों और पटल सहायकों व कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह के साथ सहभागिता की और योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया।
 
योग शिक्षक को ने सिखाए 'वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल' के आसन
 
​कार्यालय स्तर पर आयोजित इस योग सत्र में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक प्रिंस रंजन एवं योग शिक्षिका राज दीपिका तिवारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को विधिवत योग पूर्वाभ्यास कराया। कार्यस्थल पर तनाव मुक्ति और ऊर्जा संचार के लिए 'वाई-ब्रेक (Y-Break) प्रोटोकॉल' के तहत ताड़ासन,अध्र्व हस्तांथान, अर्धचक्रासन,स्कंध संचालन,प्रसारित, भ्रामरी और प्राणायाम सहित कई महत्वपूर्ण आसनों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने हर आसन के शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
 
​योग शरीर के लिए संपूर्ण औषधि:- सीएमओ
 
​सत्र के समापन पर अधिकारी-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने कहा कि योग हमारे शरीर के सभी अंगों और प्रणालियों के लिए एक प्राकृतिक औषधि की तरह काम करता है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा, "योग को शुरू करना तो बेहद आसान है, लेकिन इसे अपनी दैनिक जीवनशैली में लगातार बनाए रखने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है।"
सीएमओ ने सभी से अपील की कि वे अपने नजदीकी योग केंद्र या प्रशिक्षक से संपर्क कर अपनी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ के अनुकूल उपयुक्त आसनों का चयन करें और इसे नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ताकि कार्यस्थल पर कार्यकुशलता बढ़े और हम गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।
 
​इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी,विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
IMG-20260617-WA0369
 
लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ।विश्व रक्तदाता दिवस,जो प्रति वर्ष 14 जून को मनाया जाता है,के उपलक्ष्य में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन,द्वारा उसके आईएमए.चैरिटेबल ब्लड सेंटर...
उत्तर प्रदेश 
आईएमए व एचएएल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन

आउटसोर्स निगम में 18,000 वेतन सुनिश्चित किया जाए : शैलेन्द्र दुबे

— बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं और बिजली व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव
उत्तर प्रदेश 
आउटसोर्स निगम में 18,000 वेतन सुनिश्चित किया जाए : शैलेन्द्र दुबे

कॉल्विन के पास अवैध मीट की दुकानों की महापौर से शिकायत,कार्रवाई के दिए निर्देश

लखनऊ। बुधवार को जोन-4 के कॉल्विन कॉलेज निशातगंज वार्ड में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महापौर सुषमा...
उत्तर प्रदेश 
कॉल्विन के पास अवैध मीट की दुकानों की महापौर से शिकायत,कार्रवाई के दिए निर्देश

आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

लखनऊ। भारत की गुणवत्ता अवसंरचना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पहले स्वदेशी प्रमाणित संदर्भ सामग्री...
उत्तर प्रदेश 
आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सा को मिला त्वचा रोग विशेषज्ञ

लखनऊ। ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय में अब त्वचा रोग विशेषज्ञ के तैनात होने से खाल संबंधी रोगों को...