हरिद्वार गोल्ड मेडल आर्चरी प्रतियोगिता,एसबीआई फाउंडेशन एस आर्चर्स और एम3एम फाउंडेशन आर्चर्स का शानदार प्रदर्शन

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

रैंकिंग राउंड एवं फाइनल राउंड सहित कुल 5 स्वर्ण, 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक पर कब्जा

गोरखपुर /देवरिया : हरिद्वार में दिनांक 16 जून 2026 से 21 जून 2026 तक आयोजित गोल्ड मेडल आर्चरी प्रतियोगिता में संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट, देवरिया के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग राउंड एवं एलिमिनेशन/ओलंपिक राउंड दोनों में कई पदक अपने नाम किए।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के रैंकिंग राउंड में अंडर-13 रिकर्व वर्ग में अनंत गुप्ता ने 354 अंकों के साथ रजत पदक, प्रभात ने 351 अंकों के साथ कांस्य पदक तथा प्रज्ञा सिंह ने 344 अंकों के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हिमांशु ने 306 अंक अर्जित किए।

बालाजी एकेडमी का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न  ये खबर भी पढ़े : बालाजी एकेडमी का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न

अंडर-13 कंपाउंड वर्ग में आर्य प्रताप सिंह ने 349 अंकों के साथ स्वर्ण पदक तथा उत्कर्ष ने 340 अंकों के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। उत्कर्ष मणि त्रिपाठी ने 299 अंक अर्जित किए।

अंडर-18 रिकर्व बालक वर्ग में जतिन गुलाटी ने 323 अंकों के साथ कांस्य पदक, अतुल ने 314 अंकों के साथ छठा स्थान तथा रोशन ने 307 अंकों के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 रिकर्व बालिका वर्ग में अमृता दत्ता ने 273 अंकों के साथ सातवां स्थान प्राप्त किया।

एलिमिनेशन एवं ओलंपिक राउंड मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अंडर-13 रिकर्व बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में प्रज्ञा सिंह ने दिल्ली की गुनूर को 6-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अंडर-13 रिकर्व बालक वर्ग के सेमीफाइनल में संस्थान के ही दो खिलाड़ियों अनंत गुप्ता एवं प्रभात के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें अनंत गुप्ता ने टाई-ब्रेक में 10 अंक का सटीक निशाना लगाकर जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। प्रभात को इसके बाद कांस्य पदक मुकाबला खेलना पड़ा, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड के खिलाड़ी को 6-2 से पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया। अनंत गुप्ता ने फाइनल में प्रवेश कर स्वर्ण पदक मुकाबले में अपनी चुनौती प्रस्तुत की।

अंडर-13 कंपाउंड वर्ग में आर्य प्रताप सिंह ने फाइनल में उत्तराखंड के कबीर को 147-130 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। उत्कर्ष ने कांस्य पदक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टाई-ब्रेक में जीत दर्ज कर कांस्य पदक हासिल किया।

अंडर-18 रिकर्व बालिका वर्ग में अमृता दत्ता ने सेमीफाइनल में हरियाणा की यशस्विनी को 6-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उन्हें दिल्ली की वाणी के विरुद्ध संघर्षपूर्ण मुकाबले में रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

अंडर-18 रिकर्व बालक वर्ग में अतुल ने सेमीफाइनल में दिल्ली के विराट को 7-3 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल में हरियाणा के लवित्रा के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें रजत पदक प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता में संजीवा सिंह आर्चरी इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ने रैंकिंग राउंड में 3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य तथा एलिमिनेशन एवं ओलंपिक राउंड में 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर कुल 5 स्वर्ण, 4 रजत एवं 4 कांस्य पदक अपने नाम किए तथा संस्थान, जनपद देवरिया एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।

संस्थान के निदेशक एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित ओलंपियन संजीव सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय एक आठ...
मध्य प्रदेश 
शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

पंजाब: सुनाम के पास स्थित गांव भरूर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां...
राष्ट्रीय  पंजाब 
सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

रांची। झारखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना