बालाजी एकेडमी का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
गोरखपुर ।विगत वर्षों की भर्ती इस वर्ष भी बालाजी एकेडमी द्वारा इस सत्र के पुरस्कार वितरण प्रतिभा सम्मान व विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया । जिसमें मुख्य अतिथि दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओपी सिंह व् विशिष्ठ अतिथि प्रसिद्ध उद्यमी व् विश्व हिंदू परिषद के मंत्री जिला मंत्री इंजीनियर ई संजीत कुमार श्रीवास्तव जी रहे। समारोह की अध्यक्षता बालाजी के निदेशक शरत चंद त्रिपाठी ने किया , कार्यक्रम का संचालनअविनाश चंद्र श्रीवास्तव व सभी आगंतुकों का आभार कर्मयोगी मंजीत कुमार श्रीवास्तव 'बाबु 'ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत् पश्चात रंगारंग कार्यक्रमों का मनमोहन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस बीच विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया मुख्य अतिथि व् विशिष्ठ अतिथि ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं और आज के बच्चों में गजब की क्षमता है हम इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं ।
इस अवसर पर अंजनी मिश्रा, दीपिका मिश्रा ,संगीता, सहित दर्जनों प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति पर अपने प्रतिभा का मनमोहक परिचय दिया। इस अवसर पर शाखा के प्रबंधक अविनाश कुमार श्रीवास्तव शिक्षाविद पवन दुबे,मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार ,विनीत पांडे ,कीर्ति सिंह सहित सभी आचार्य कर्मचारी गण व् सभी छात्र छात्राये उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।
