डीपीआरए प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक से की मुलाकात
— फार्मासिस्ट संवर्ग के पदनाम और वेतनमान में संशोधन किया जाए ; अध्यक्ष जे.के. सचान
गजट नोटिफिकेशन के आधार पर संशोधन की मांग
लखनऊ। 'डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन,डीपीआरए के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से मुलाकात की।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जे.के. सचान ने किया। उनके साथ महामंत्री प्रद्युम्न सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता व जिला अध्यक्ष लखनऊ राजीव कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भारत सरकार के गजट नोटिफिकेशन के आधार पर संशोधन की मांग प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक को एक औपचारिक प्रत्यावेदन सौंपते हुए मांग की कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में जारी किए गए भर्ती गजट नोटिफिकेशन के आलोक में उत्तर प्रदेश के फार्मासिस्ट संवर्ग के पदनाम और वेतनमान में तत्काल संशोधन किया जाए। संलग्न दस्तावेज के अनुसार,एसोसिएशन ने मांग की है कि केंद्र सरकार के "फार्मासिस्ट भर्ती, पदोन्नति और सेवा विनियम, 2025" के प्रावधानों को राज्य में भी पूरी तरह लागू किया जाए। उन्होंने बताया भारत के राजपत्र के अनुसार, फार्मासिस्टों के संवर्ग को अपग्रेड करते हुए निम्नलिखित श्रेणियों और आकर्षक वेतनमान (7वें वेतन आयोग के अनुसार) में विभाजित करने का प्रावधान है, जिसे राज्य में लागू करने का आग्रह किया गया है।
महानिदेशक ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पूरी गंभीरता के साथ आश्वस्त किया कि वह इस मामले के महत्व को समझते हैं। उन्होंने मौके पर ही आश्वासन दिया कि इस प्रत्यावेदन को बुधवार को शासन आवश्यक कार्यवाही के लिए भिजवा दिया जाएगा,ताकि नियमानुसार पदनाम और वेतनमान में बदलाव की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
