18 साल 8 माह की उम्र में बब्बर शेर ‘अजय’ की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। कानपुर प्राणी उद्यान में आवासित बब्बर शेर ‘अजय’ की बुधवार पूर्वाह्न आकस्मिक मौत हो गई। 18 वर्ष 8 माह की आयु पूरी कर चुका अजय सामान्य बब्बर शेरों की औसत आयु से अधिक समय तक जीवित रहा। उसकी मौत के बाद प्राणी उद्यान प्रशासन और पशु चिकित्सकों की टीम ने आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्राणी उद्यान प्रशासन के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे अजय की मृत्यु हुई। वह पिछले लगभग 24 घंटे से खाना-पीना नहीं कर रहा था। प्रारंभिक तौर पर अधिकारियों को लगा था कि अत्यधिक गर्मी के कारण उसकी गतिविधियां प्रभावित हुई हैं, लेकिन बुधवार को अचानक उसे खून की उल्टी हुई, जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया।

 मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से श्रमिक की मौत ये खबर भी पढ़े :  मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

क्षेत्रीय वन अधिकारी फिरोज खान ने बताया कि अजय एक वृद्ध शेर था और उसकी आयु 18 वर्ष 8 माह थी, जबकि सामान्य तौर पर बब्बर शेरों की औसत आयु 14 से 15 वर्ष मानी जाती है। उन्होंने बताया कि शेर की मौत के बाद चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है तथा उसका बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों से घिरा कथित पत्रकार, किसान यूनियन की महिला सदस्यों ने खोला मोर्चा ये खबर भी पढ़े : महिलाओं के उत्पीड़न के आरोपों से घिरा कथित पत्रकार, किसान यूनियन की महिला सदस्यों ने खोला मोर्चा

अजय को 11 दिसंबर 2016 को नंदनवन जू, रायपुर (छत्तीसगढ़) से कानपुर प्राणी उद्यान लाया गया था। यहां आने के बाद वह चिड़ियाघर के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हो गया था और बड़ी संख्या में पर्यटक उसे देखने पहुंचते थे।प्राणी उद्यान प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम और प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अजय की मौत से प्राणी उद्यान के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक का माहौल है।

नगीना सांसद ने परिवहन मंत्री को बस अड्डे के निर्माण को लिखा पत्र ये खबर भी पढ़े : नगीना सांसद ने परिवहन मंत्री को बस अड्डे के निर्माण को लिखा पत्र

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पशुपालन क्षेत्र को मिली नई दिशा, उद्यमियों ने एकदूसरे संग साझा किये अनुभव

पशुपालकों की आय बढ़ाने संबंधी कार्ययोजना पर होगी चर्चा: मुकेश कुमार मेश्राम
उत्तर प्रदेश 
पशुपालन क्षेत्र को मिली नई दिशा, उद्यमियों ने एकदूसरे संग साझा किये अनुभव

अघोरी साधुओं ने कार रुकवाकर युवती से की ठगी, तंत्र-मंत्र के बहाने की अंगूठी पार 

लखनऊ। जानकीपुरम निवासी एक युवती की इंजीनियरिंग कॉलेज फ्लाईओवर पर साधुओं ने अंगूठी गायब कर दी। पीड़िता का आरोप है...
उत्तर प्रदेश 
अघोरी साधुओं ने कार रुकवाकर युवती से की ठगी, तंत्र-मंत्र के बहाने की अंगूठी पार 

भारतीय रेलवे ने इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

यातायात की भीड़ कम करने और यात्रियों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सर्विस रोड के साथ 4-लेन...
भारतीय रेलवे ने इंदौर यार्ड में शास्त्रीय आरओबी के पुनर्निर्माण को 139 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी

नगीना सांसद ने परिवहन मंत्री को बस अड्डे के निर्माण को लिखा पत्र

बसों के ठहराव एवं परिवहन संबंधी समस्याओं को उठाया