अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अमौसी में लाखो कीमत की भूमि कराई कब्ज़ा मुक्त
6000 वर्गफुट शासकीय भूमि कब्जे से मुक्त
लखनऊ। बुधवार अमौसी में नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 80 लाख रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति रामेश्वर प्रसाद तथा तहसीलदार नगर निगम अरविन्द पाण्डेय द्वारा उपलब्ध कराई गई टीम ने ग्राम अमौसी स्थित गाटा संख्या 3163, क्षेत्रफल 0.238 हेक्टेयर भूमि पर कार्रवाई की। राजस्व अभिलेखों में यह भूमि बंजर श्रेणी की शासकीय भूमि के रूप में दर्ज है।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त भूमि पर अवैध रूप से अस्थायी प्लाटिंग कर बहुमूल्य सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया जा रहा था। थानाध्यक्ष सरोजनी नगर द्वारा उपलब्ध कराए गए पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध कब्जे एवं प्लाटिंग को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
