चेन्नई से नोएडा पहुंची पहली फ्लाइट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा भी शुरू

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नोएडा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बुधवार काे कार्गो उड़ान सेवा भी शुरू हाे गई। चेन्नई से आए पहले विमान काे एयरपोर्ट पर सुबह वाटर कैनन से स्वागत किया गया। इसके लिए एफकॉम कंपनी के साथ समझौता किया गया है। यह मालवाहक (कार्गो) एयरलाइन है। यह विशेष माल परिवहन एवं आपूर्ति शृंखला सेवाएं प्रदान करने के लिए बोइंग 737-800 मालवाहक विमानों का उपयोग करती है। यह कंपनी ही एयरपोर्ट से कार्गो उड़ानें का संचालन करेगी।

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया सेट्स की ओर से कार्गो उड़ानों के लिए एयरपोर्ट में तैयारी की गई है। कपनी ने नोएडा एयरपोर्ट से मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप तक नेटवर्क जोड़ने की तैयारी की है। नियमित कार्गो उड़ानें शुरू होने के बाद नोएडा एयरपोर्ट पर मजबूत एयर कार्गो इकोसिस्टम बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। एयर इंडिया सेट्स ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगभग 80 एकड़ में कार्गो हब तैयार किया है। यहां से कार्गो की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं मिलेंगी। पहले चरण में कार्गो की वार्षिक क्षमता 2.55 लाख मीट्रिक टन है। यहां कार्गो टर्मिनल, वेयरहाउस, ट्रकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया गया है। इसमें फ्रेट फॉरवार्डर्स के लिए वेयरहाउस सुविधा, कंसोलिडेशन सेंटर, ट्रकाें की आवाजाही, डिजिटल शिपमेंट जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।

उल्लेखनीय है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को दो नए शहरों के लिए भी उड़ान सेखा शुरू हो गईं। अकासा एयर ने नवी मुंबई और इंडिगो ने जम्मू के लिए उड़ानें शुरू की। अकासा एयरलाइंस की पहली उड़ान कल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नोएडा पहुंची थी और इसके बाद नोएडा से नवी मुंबई के लिए रवाना हुई थी। अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बेंगलुरु, हैदराबाद, अमृतसर, जम्मू और नवी मुंबई के लिए रोजाना विमान सेवा मिलेगी।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र से लापता हुई चार सगी बहनों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने एक...
उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वजीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्जी बैनामा गिरोह पर कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेज मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही
उत्तर प्रदेश 
फर्जी बैनामा गिरोह पर कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेज मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

तमिलनाडु विधानसभा में आज पेश किया जाएगा बजट

मुख्यमंत्री विजय ने निर्देश दिया था कि यह बजट प्रभावशाली होना चाहिए
राज्य 
तमिलनाडु विधानसभा में आज पेश किया जाएगा बजट

आलमबाग में बैंककर्मी महिला पर अज्ञात युवक ने फेंका संदिग्ध द्रव्य

महिला पूरी तरह सुरक्षित है और चिकित्सकीय परीक्षण में किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलने के कोई निशान नहीं मिले