जनगणना 2027 का मकान सूचीकरण कार्य समय से पहले पूर्ण, प्रशासन ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि

जिले में 5 दिन पहले ही पूरा हुआ जनगणना कार्य, डीएम-एडीएम ने टीमवर्क व बेहतर प्रबंधन की सराहना करते हुए दी बधाई

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

ललित वर्मा

लखीमपुर-खीरी,16 जून(तरूणमित्र)। जनपद में जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य निर्धारित समय से पांच दिन पूर्व ही सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। यह कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक निर्धारित था, जिसे 15 जून 2026 को ही पूरा कर प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम दर्ज की।

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अंजनी कुमार सिंह एवं अपर जिलाधिकारी/जिला जनगणना अधिकारीनरेंद्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में यह कार्य तय समय से पहले संपन्न हुआ। जनपद स्तर पर जनगणना कार्य को गति देने में जनगणना सेल की सक्रिय भूमिका रही, वहीं उपजिलाधिकारियों, चार्ज अधिकारियों, फील्ड ट्रेनर्स, सुपरवाइजरों एवं प्रगणकों की टीमों ने समन्वय के साथ दायित्वों का निर्वहन किया।

विश्व रक्तदाता दिवस पर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर, 79 यूनिट रक्त संग्रहित ये खबर भी पढ़े : विश्व रक्तदाता दिवस पर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर, 79 यूनिट रक्त संग्रहित

पूरे अभियान के दौरान फील्ड स्तर पर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की गई तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य को आगे बढ़ाया गया, जिसके परिणामस्वरूप कार्य समय से पहले पूर्ण हो सका। प्रशासनिक स्तर पर बेहतर समन्वय और प्रभावी प्रबंधन इस सफलता की मुख्य वजह रहा।

बुढ़ापे के रोग जन्म लेने लगते,तब शरीर को योग की जरूरत पड़ती:डॉ दयाशंकर ये खबर भी पढ़े : बुढ़ापे के रोग जन्म लेने लगते,तब शरीर को योग की जरूरत पड़ती:डॉ दयाशंकर

कार्य के सफल समापन पर जनगणना सेल के कार्मिकों द्वारा जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर डीएम एवं एडीएम ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं फील्ड स्टाफ को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि टीमवर्क, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम है, जिसे पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय बताया।

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन सख्त, 3 वाहनों पर ₹1.71 लाख जुर्माना ये खबर भी पढ़े : अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन सख्त, 3 वाहनों पर ₹1.71 लाख जुर्माना

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का मरम्मत व्यय 10.13 लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश

जिला उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी के खिलाफ सुनाया फैसला
उत्तर प्रदेश 
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का मरम्मत व्यय 10.13 लाख ब्याज समेत अदा करने का आदेश

उद्यमिता विकास केंद्र में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

संत कबीर नगर, 16 जून 2026(सूचना विभाग)।* केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 05 जून...
उत्तर प्रदेश 
उद्यमिता विकास केंद्र में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया 

डीएम द्वारा तीन दिवसीय आरोग्य मेला का किया गया अवलोकन, 

संत कबीर नगर, 16 जून, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के...