18 को बिजनौर में लगेगा किसान मेला, प्राकृतिक खेती और खरीफ रणनीति पर संवाद
रामनाथ सिंह
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 18 जून 2026 को प्रातः 10 बजे इंदिरा बाल भवन में जनपद स्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2026 एवं मक्का किसान मेला/गोष्ठी-2026 का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में गौ आधारित प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, कम लागत में अधिक आय, स्व-रोजगार और ग्रामीण आर्थिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर किसानों से संवाद होगा। साथ ही खरीफ फसलों की नई रणनीति, उत्पादन बढ़ाने के उपाय और विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
मेले में कृषि, गन्ना, पशुपालन, उद्यान, डेयरी, मत्स्य, सिंचाई, सहकारिता समेत विभिन्न विभाग स्टॉल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी देंगे। कृषि वैज्ञानिक आधुनिक तकनीकों पर मार्गदर्शन देंगे और किसानों की समस्याओं का समाधान भी करेंगे। यह आयोजन किसानों को उन्नत खेती, मक्का उत्पादन विस्तार और प्राकृतिक कृषि अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
