गाजियाबाद में 2.8 करोड़ बैंक घोटाले का मास्टरमाइंड पैनल एडवोकेट गिरफ्तार, ईओडब्लू की बड़ी कार्रवाई
लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्लू) ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से जुड़े 2.8 करोड़ रुपये के शासकीय धन की धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पैनल एडवोकेट अवधेश कुमार त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह मामला वर्ष 2020 से चल रही जांच से जुड़ा है, जिसमें आरोप है कि फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर बैंक को गुमराह कर भारी ऋण स्वीकृत कराया गया। जांच के अनुसार, आरोपी यशदेव जैन ने अपनी फर्म पीडी ट्रेडर्स के नाम पर एक संपत्ति को गारंटी के रूप में दिखाकर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 2.80 करोड़ रुपये का लोन लिया, जबकि वही संपत्ति पहले से ही यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया में बंधक थी।
ये खबर भी पढ़े : परीक्षा ड्यूटी में शिक्षक से अभद्रता का आरोप, शिक्षकों ने एसडीएम के निलंबन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापनइस पूरे मामले में पैनल एडवोकेट अवधेश कुमार त्यागी पर आरोप है कि उन्होंने बिना सही जांच किए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गलत लीगल सर्च रिपोर्ट तैयार कर बैंक को भेजी। इसी रिपोर्ट के आधार पर बैंक ने ऋण स्वीकृत किया, जिससे सरकारी धन को भारी नुकसान हुआ।
ये खबर भी पढ़े : लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं एवं संविदा कर्मियों की मौतों पर संघर्ष समिति ने जताई गहरी चिंता ईओडब्लू मेरठ सेक्टर की टीम ने विशेष अभियान के तहत गाजियाबाद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
