मुजफ्फरनगर में 10.68 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में ईओडब्लू की बड़ी कार्रवाई, आरोपी जुनैद सैफी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्लू), उत्तर प्रदेश ने एक बड़े जीएसटी घोटाले में वांछित आरोपी जुनैद सैफी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कर चोरी और इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ लेने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, मामला थाना मंसूरपुर क्षेत्र में दर्ज एफआईआर (मु0अ0सं0-77/21) से जुड़ा है, जिसमें भारतीय दंड संहिता, आईटी एक्ट और जीएसटी एक्ट की विभिन्न धाराएं लगाई गई थीं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी फर्म “श्री राजकमल ट्रेडर्स” का पंजीकरण कराया और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कर चोरी की साजिश रची।
आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क के जरिए लगभग 10.68 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी की गई, जिससे राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा। फर्जी फर्मों के माध्यम से इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत लाभ भी अन्य फर्मों को पहुंचाया गया।
ईओडब्लू मेरठ सेक्टर की टीम ने विशेष अभियान के तहत वांछित आरोपी जुनैद सैफी को 12 जून 2026 को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में अन्य आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
