जय हिंद संवाद के चौथे चरण में सार्वजनिक उपक्रमों के संरक्षण पर चर्चा 

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। यूपी प्रेस क्लब के सभागार में सार्वजनिक उपक्रमों के योगदान और उनके संरक्षण की व्यवस्था पर गंभीर चर्चा का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जनता से जुड़े ज़रूरी चुनावी मुद्दों की पड़ताल पर आधारित विमर्श श्रृंखला के क्रम में आयोजित इस विचार गोष्ठी में दस से अधिक वक्ताओं ने अपने विचार रखें।
विमर्श की शुरुआत करते हुए लखनऊ नगर निगम ठेकेदार संगठन के चर्चित नेता फरहत कासिम ने कहा कि बिजली,पानी और दूरसंचार जैसी मूलभूत सुविधाओं को गिने-चुने उद्योगपतियों के हवाले करने का षड्यंत्र खुलेआम जारी है और उस पर रोक लगाने वाली प्रशासनिक और न्यायिक व्यवस्थाएं अक्षम साबित हो रही है।
पौनी जनकल्याण महासभा के अध्यक्ष एस.एम.विश्वकर्मा ने जयहिंद संवाद के मंच से बताया कि 2014 के बाद से देश में एक भी सार्वजनिक उपक्रम स्थापित नहीं किया गया। और जो उपक्रम लाभ में चल रहे थे उन्हें घाटे का शिकार बनाकर निजी हाथों में सौंपने का क्रम जारी है।
कांग्रेस महिला दलित प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष विद्या गौतम ने जयहिंद संवाद में आए प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू किए गए सार्वजनिक उपक्रमों के योगदान पर चर्चा की। आयुष फार्मासिस्ट संघ,के प्रदेश अध्यक्ष अम्मार जाफरी ने चिकित्सा जैसे जनकल्याणकारी क्षेत्रों में सार्वजनिक सेवाओं के महत्व को बताया और इनके संरक्षित किये जाने की अनिवार्यता पर जोर दिया।
भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश टिम्बर  एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि आजादी के बाद से सभी सरकारों ने देश को आगे बढ़ाने का काम किया है चाहे वे आजादी के बाद आने वाली कांग्रेस सरकारें रही हो या मौजूदा समय में केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारें हो हर सरकार समय और परिस्थितियों के अनुसार फैसले करती हैं।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल और विद्युत विभाग जैसे सार्वजनिक उपक्रमों में व्याप्त भ्रष्टाचार ने इन्हें निजीकरण के रास्ते पर बढ़ाया है जिस पर चर्चा होनी चाहिए। लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के सुप्रिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी
अविनाश चंद्र जैन ने सार्वजनिक उपक्रमों को महत्वपूर्ण बताते हुए रेलवे में बुजुर्गों के लिए यात्रा व्यय में राहत समाप्त करने के फैसले को गलत बताया।पीपुल्स जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राशिद जमील खान मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था को देश के नागरिकों के बीच विभेद पैदा करने वाली और भारत के संवैधानिक नीतियों की दिशा के विपरीत जाने वाली बताया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता जी.एम.सिंह ने चिकित्सा क्षेत्र में व्याप्त गड़बड़ियों को रेखांकित करते हुए केन्द्रीय आयुष्मान योजना को मौजूदा सदी का सबसे बड़ा घोटाला बताया। जिसके कारण जनता के टैक्स से आए हजारों करोड़ रुपए निजी चिकित्सा संस्थानों के अकाउंट में पहुंचाये गए। भारत के प्रमुख ट्रेड यूनियन नेता और भागीदारी आंदोलन के अध्यक्ष पीसी कुरील ने जय हिंद संवाद के इस आयोजन को मौजूदा समय की ज़रूरत बताते हुए कहा कि भारत की सम्पूर्ण प्रगति का आधार हमारा शुरुआती नेतृत्व रहा है। जिसकी बनाई नीतियों के कारण भारत का लोकतंत्र आज भी सुरक्षित है। उन्होंने लोकतंत्र के संचालन में सबकी भूमिका और सबकी हिस्सेदारी की बात कही। आजाद चालक यूनियन के अध्यक्ष प्रभु दीप सिंह सलूजा ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट अडानी के हवाले होते ही जनता के लिए फ्री पार्किंग समाप्त कर दी गई और कार टैक्सी पार्किंग का रेट 40 से 150 रुपए हो गया है। भारतीय संविधान सम्मान समिति की अध्यक्ष बौद्ध मती विमला देवी ने मौजूदा समय की सभी समस्याओं का समाधान डा.अंबेडकर के दिए हुए संविधान के माध्यम से करने की बात कही। 

 
 
 
 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

7 लाख के जेवर और नकदी चोरी नवादा। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बड़गांव पंचायत स्थित खिदा बीघा...
बिहार 
चोरी की वारदात ने खुशियों पर फेरा पानी, बेटी की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी गायब

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने लघु सिंचाई प्रमंडल, सासाराम के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर अरविंद कुमार चौधरी के खिलाफ आय से...
विचार मित्र 
देश भर में काली कमाई के अंबार लगाते भ्रष्टाचारी अधिकारी: मनोज कुमार अग्रवाल 

उत्तर प्रदेश

राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान के ​तहत जनभवन द्वारा विविध जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजन लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल...
उत्तर प्रदेश 
राजभवन में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ अभियान का हुआ सजीव प्रसारण

मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश 
मायावती ने अशोक सिद्धार्थ को बसपा से निकाला, दोबारा वापसी के सभी रास्ते बंद

आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के कुशल निर्देशन, सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
आईजीआरएस (IGRS) निस्तारण में प्रतापगढ़ पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन, माह जुलाई-2026 में प्रदेश में प्रथम स्थान