पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना महुली में पुलिस मेस, इण्टरलाकिंग मार्ग और आधुनिक आगंतुक कक्ष का भव्य उद्घाटन

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पुलिस बल के कल्याण और आम जनमानस की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा थाना महुली परिसर में नवनिर्मित आधुनिक पुलिस मेस, इण्टरलाकिंग मार्ग तथा सुसज्जित आगंतुक कक्ष (Visitor Room) का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया गया। यह विकास कार्य स्थानीय पुलिसकर्मियों और क्षेत्र की जनता दोनों के लिए एक बड़ा वरदान साबित होगा।
*अधीनस्थों के प्रयास को सराहा, 25 हजार के इनाम की घोषणा:-* 
थाना परिसर के इस शानदार कायाकल्प, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य और कम समय में इसे पूरा करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय* महुली और उनकी पूरी टीम के प्रयासों की जमकर सराहना की। पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने और भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना महुली टीम को 25,000 (पच्चीस हजार) रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

*मीडिया बंधुओं से वार्ता के दौरान कप्तान ने रखे अपने विचार:-*
 उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक  संदीप कुमार मीना* ने उपस्थित मीडिया बंधुओं से प्रेसवार्ता की। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का मुख्य ध्येय *'भयमुक्त समाज और जन-सुनवाई की सुलभता'* है। उन्होंने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (मीडिया) का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से ही पुलिस को धरातल की सही फीडबैक मिलती है। उन्होंने ने आश्वस्त किया कि जनपद के अन्य थानों में भी इसी तर्ज पर बुनियादी ढांचे को अपग्रेड किया जाएगा ताकि जनता को त्वरित व पारदर्शी न्याय मिल सके।

गांवों में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, तीन लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार ये खबर भी पढ़े : गांवों में बनेंगे पंचगव्य क्लस्टर, तीन लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

*पुलिसकर्मियों से संवाद (सैनिक सम्मेलन/वार्ता):-*
 इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाने के पुलिसकर्मियों के साथ भी सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने जवानों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। वार्ता के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों की मदद करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि नई मेस और बेहतर माहौल का उद्देश्य आपके तनाव को कम करना है, ताकि आप पूरी ऊर्जा के साथ जनता की सेवा कर सकें।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख का कैशलेस उपचार  ये खबर भी पढ़े : सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा 1.5 लाख का कैशलेस उपचार

*फरियादियों के लिए 'वरदान' बनेगा आधुनिक आगंतुक कक्ष:-*
उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अक्सर दूर-दराज से आने वाले पीड़ितों, बुजुर्गों और महिलाओं को मौसम की विषमताओं (कड़कती धूप या भारी बारिश) के कारण थाने में बैठने और अपनी बारी का इंतजार करने में काफी असुविधा होती थी। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए परिसर में एक सर्वसुविधायुक्त आगंतुक कक्ष का निर्माण कराया गया है। अब फरियादी यहाँ सम्मानजनक और आरामदायक माहौल में बैठकर अपनी शिकायतें पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: आउटसोर्स कर्मचारियों से लेकर ट्रस्ट की भूमिका तक उठे सवाल, SIT जांच तेज

*जवानों के स्वास्थ्य और मनोबल को बढ़ाएगी आधुनिक मेस:-* 
इसके साथ ही, थाना महुली में तैनात पुलिसकर्मियों को 24 घंटे स्वच्छ, गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक पुलिस मेस की शुरुआत की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दिन-रात ड्यूटी पर रहने वाले जवानों का स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यस्थल पर बुनियादी सुविधाएं मिलने से जवानों का मानसिक तनाव कम होगा और उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
*परिसर का हुआ कायाकल्प:-*
थाना परिसर के भीतर आवागमन को सुचारू बनाने और जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए शानदार इण्टरलाकिंग मार्ग का भी निर्माण कराया गया है। इससे मानसून के समय होने वाली कीचड़ की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और आपातकालीन स्थिति में पुलिस वाहनों का मूवमेंट भी तेज होगा।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र* तथा थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय*, पीआरओ0 पुलिस अधीक्षक  मनीष कुमार जयसवाल* प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह* सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित जनमानस ने पुलिस प्रशासन की इस जन-हितैषी पहल और पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों का उत्साहवर्धन करने की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में श्रीराम कथा का 33वां दिवस, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का संदेश

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के पावन गंगा तट पर आयोजित 34 दिवसीय श्रीराम कथा आज अपने 33वें दिवस में प्रवेश कर...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में श्रीराम कथा का 33वां दिवस, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का संदेश