पुलिस अधीक्षक नेअतिक्रमण करने वालों और संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश।

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, जनपद में शांति, कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा महिलाओं, व्यापारियों व आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना महुली क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य बाजारों, चौराहों और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील स्थानों पर सघन पैदल गश्त (Foot Patrolling) किया गया।
*बाजारों और चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा:-* पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने महुली क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैद रहने और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शाम के समय बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की विजिबिलिटी (दृश्यता) अनिवार्य रूप से बढ़ाई जाए ताकि अराजक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।
*व्यापारियों और आम जनता से किया सीधा संवाद:-* गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और राहगीरों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने व्यवसायियों से उनकी सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने सभी से अपील की कि यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
*अतिक्रमण और संदिग्धों के खिलाफ सख्त लहजा:-* पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी, जिससे यातायात बाधित न हो। इसके साथ ही, चौराहों पर बिना वजह खड़े रहने वाले युवकों तथा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश थाना प्रभारी महुली को दिए गए।
*'मित्र पुलिस' का दिया संदेश:-* पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पैदल गश्त का मुख्य उद्देश्य आम जनता के मन से पुलिस का डर निकालना और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करना है। पुलिस हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर है।
इस पैदल गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा  अभयनाथ मिश्र* तथा थानाध्यक्ष महुली  दुर्गेश पाण्डेय*, पीआरओ0 पुलिस अधीक्षक  मनीष कुमार जयसवाल* प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा दिलीप कुमार सिंह* सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में श्रीराम कथा का 33वां दिवस, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का संदेश

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के पावन गंगा तट पर आयोजित 34 दिवसीय श्रीराम कथा आज अपने 33वें दिवस में प्रवेश कर...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में श्रीराम कथा का 33वां दिवस, संस्कार और प्रकृति संरक्षण का संदेश

महासंघ का सीएम से अनुरोध, समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हो विचार

लखनऊ। आज प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की गत कई वर्षो से लम्बित समस्याऔ का कोई समाधान न होने व्यथित महासंघ...
उत्तर प्रदेश 
महासंघ का सीएम से अनुरोध, समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हो विचार

उत्तर प्रदेश

महासंघ का सीएम से अनुरोध, समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हो विचार

लखनऊ। आज प्रदेश के निकाय कर्मचारियों की गत कई वर्षो से लम्बित समस्याऔ का कोई समाधान न होने व्यथित महासंघ...
उत्तर प्रदेश 
महासंघ का सीएम से अनुरोध, समीक्षा बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हो विचार