मुजफ्फरनगर को जाम मुक्त बनाने की कवायद, रूट मार्शलों को किया गया ब्रीफ

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

प्रेम कुमार श्रीवास्तव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी (Reducing Traffic Congestion) योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित कर 11 जून 2026 से 31 जुलाई 2026तक रूट मार्शलों की नियुक्ति की गई है।

इसी क्रम में आज 16 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक यातायात आरटीसी(Reducing Traffic Congestion) योजना के नोडल अधिकारी अतुल कुमार चौबे द्वारा यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रूट मार्शलों की बैठक एवं ब्रीफिंग आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा सभी रूट मार्शलों, यातायात उपनिरीक्षकों एवं उनके सहयोगार्थ नियुक्त लिंक उपनिरीक्षकों को उनके निर्धारित मार्गों, कर्तव्यों एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। 

वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात ये खबर भी पढ़े : वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

साथ ही उन्हें प्रमुख चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात को सुचारु बनाए रखने, जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने तथा आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक यातायात ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए शहर को जाम मुक्त बनाने एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती ये खबर भी पढ़े : मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक ने मारी टक्कर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम