वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सो रहे एक अधेड़ सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी।

हैरत की बात यह रही कि मृतक के बगल में सो रहा उसका बेटा वारदात से अनजान रहा। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से पुलिस को दो खोखे भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मिर्जापुर जिले के नारायणपुर निवासी राजन (60) के रूप में हुई है। राजन सफाईकर्मी थे और उनकी दो पत्नियां हैं। पहली पत्नी उनके साथ नारायणपुर में रहती है, जबकि दूसरी पत्नी बेनियाबाग हरिजन बस्ती में रहती है।

जिलास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आग्रह, जनसंपर्क अभियान पर जोर ये खबर भी पढ़े : जिलास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आग्रह, जनसंपर्क अभियान पर जोर

दूसरी पत्नी के बेटे की 20 जून को सगाई प्रस्तावित है। इसी कार्यक्रम की तैयारियों में शामिल होने के लिए राजन कुछ दिन पहले वाराणसी आए थे। बताया गया कि रविवार रात भोजन करने के बाद राजन अपनी दूसरी पत्नी के बेटे के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे।

बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार,  बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं ये खबर भी पढ़े : बहराइच से ओवैसी का 2027 मिशन शुरू, मटेरा में भरी हुंकार, बोले- यह किसी परिवार की जागीर नहीं

सोमवार भोर में मोटरसाइकिल से पहुंचे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में राजन के सिर में तीन और पेट में दो गोलियां लगीं। गोली चलने की आवाज और राजन की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

सूचना पर चौक थाना पुलिस के साथ डीसीपी काशी जोन, एडीसीपी तथा एसीपी दशाश्वमेध भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि बेनियाबाग मलिन बस्ती में राजन नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मामले की गहन जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले भी राजन पर हमला करने की कोशिश की गई थी। उस समय वह घर के बाहर सो रहे थे। मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध युवक उनके पास पहुंचे थे, लेकिन आहट मिलने पर राजन की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर परिजन बाहर निकल आए, जिसके बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले थे। इस घटना के बाद पुलिस पुराने विवादों और पूर्व हमले के एंगल को भी जांच के दायरे में लेकर पड़ताल कर रही है।

विश्व रक्तदाता दिवस पर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर, 79 यूनिट रक्त संग्रहित ये खबर भी पढ़े : विश्व रक्तदाता दिवस पर पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर, 79 यूनिट रक्त संग्रहित

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री धामी ने चलाया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

खटीमा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
उत्तराखंड 
मुख्यमंत्री धामी ने चलाया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

रोहतास  जिले के आयरकोठा में व्यवसायी की पिकअप की टक्कर से मौत

डेहरी आन सोन। रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे किराना व्यवसायी की...
बिहार 
रोहतास  जिले के आयरकोठा में व्यवसायी की पिकअप की टक्कर से मौत

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज उड़ान सेवाएं शुरू...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद लोकसभा सांसदों की पार्टी छोड़कर जाने की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

महिला हॉकी नेशंस कप 2026 : भारत की जीत के साथ शुरुआत, अमेरिका को 3-2 से हराया

ऑकलैंड। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में दमदार वापसी करते...
खेल 
महिला हॉकी नेशंस कप 2026 : भारत की जीत के साथ शुरुआत, अमेरिका को 3-2 से हराया

उत्तर प्रदेश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज उड़ान सेवाएं शुरू...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर दान पात्र में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) जल्द...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सो...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल