महिला हॉकी नेशंस कप 2026 : भारत की जीत के साथ शुरुआत, अमेरिका को 3-2 से हराया

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ऑकलैंड। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में दमदार वापसी करते हुए सोमवार को अमेरिका को 3-2 से हराकर टूर्नामेंट का विजयी आगाज़ किया।

ऑकलैंड के नॉर्थ हार्बर नेशनल हॉकी सेंटर में खेले गए पूल-ए मुकाबले में भारत ने शुरुआती झटकों के बाद शानदार खेल दिखाया।

मैच की शुरुआत भारत के लिए चुनौतीपूर्ण रही। अमेरिका ने आक्रामक खेल दिखाते हुए चौथे मिनट में एशले सेसा के फील्ड गोल से बढ़त बनाई। इसके बाद सातवें मिनट में मैडलिन जिमर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अमेरिका को 2-0 की बढ़त दिला दी।

दो गोल से पीछे होने के बाद भारतीय टीम ने धीरे-धीरे मैच पर पकड़ बनानी शुरू की। दूसरे क्वार्टर में वापसी कर रही ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ दीपिका ने 17वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर अंतर कम किया।

इसके बाद भारतीय टीम का दबाव लगातार बढ़ता गया। 24वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और दीपिका ने एक बार फिर शानदार कन्वर्जन करते हुए स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

बराबरी के बाद भारत ने अपनी लय बरकरार रखी और हाफ टाइम से पहले ही बढ़त हासिल कर ली। 28वें मिनट में नवनीत कौर ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 3-2 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने कई मौके बनाए, लेकिन दोनों ओर की रक्षापंक्ति मजबूत रही। पूरे मैच में दोनों टीमों को छह-छह पेनल्टी कॉर्नर मिले, हालांकि कोई भी टीम आगे गोल नहीं कर सकी।

भारत ने अंतिम क्षणों तक बढ़त बनाए रखी और महत्वपूर्ण तीन अंक अपने नाम किए। दो गोल करने वाली दीपिका को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इस जीत के साथ भारतीय टीम पूल-ए में तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई। जापान भी तीन अंकों पर है, लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण शीर्ष पर बना हुआ है। अब भारतीय महिला टीम अपना अगला मुकाबला 16 जून को जापान के खिलाफ खेलेगी।

वेस्टइंडीज ने श्रीलंका टी-20 श्रृंखला के लिए टीम घोषित की, ऑगस्टे, एंड्रयू और स्प्रिंगर की वापसी ये खबर भी पढ़े : वेस्टइंडीज ने श्रीलंका टी-20 श्रृंखला के लिए टीम घोषित की, ऑगस्टे, एंड्रयू और स्प्रिंगर की वापसी

 अगले कप्तान बनने के रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे ये खबर भी पढ़े :  अगले कप्तान बनने के रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते का  कांग्रेस ने किया स्वागत

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अमेरिका और ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते का स्वागत किया है। कांग्रेस ने कहा है...
दिल्ली 
अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम शांति समझौते का  कांग्रेस ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री धामी ने चलाया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

खटीमा । प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
उत्तराखंड 
मुख्यमंत्री धामी ने चलाया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का किया आह्वान

रोहतास  जिले के आयरकोठा में व्यवसायी की पिकअप की टक्कर से मौत

डेहरी आन सोन। रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे किराना व्यवसायी की...
बिहार 
रोहतास  जिले के आयरकोठा में व्यवसायी की पिकअप की टक्कर से मौत

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज उड़ान सेवाएं शुरू...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद लोकसभा सांसदों की पार्टी छोड़कर जाने की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

उत्तर प्रदेश

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

नोएडा । उत्तर प्रदेश के गाैतमबुद्ध नगर जिले में जेवर में बना नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज उड़ान सेवाएं शुरू...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर दान पात्र में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) जल्द...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सो...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल