अगले कप्तान बनने के रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सूर्यकुमार यादव :भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने का मन पूरी तरह से बना लिया है, जिसको नए कप्तान का ऐलान भी जल्द ही कर दिया जाएगा। टीम इंडिया ने इस साल फरवरी और मार्च महीने में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने नाम किया था, लेकिन टूर्नामेंट में बल्ले से उनका फॉर्म कुछ खास नहीं देखने को मिला था। अब बीसीसीआई जून महीने के आखिर में आयरलैंड और फिर जुलाई में इंग्लैंड के दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज से पहले नए कप्तान का ऐलान करना चाहती है, जिसमें श्रेयस अय्यर का नाम अगले कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है।

सूर्या का खराब फॉर्म बना कप्तानी से हाथ धोने का बड़ा कारण
टीम इंडिया को अपने कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव को ना सिर्फ इस जिम्मेदारी से हटाया जाएगा बल्कि टीम में उनकी जगह को लेकर भी सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सूत्र ने उन्हें दिए बयान बताया कि चयन समिति, बीसीसीआई और टीम इंडिया के हेड कोच से इस मामले में चर्चा करने के बाद ये फैसला लिया गया है कि अब टीम इंडिया को टी20 में नए कप्तान के नेतृत्व में आगे बढ़ना चाहिए। सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जरूर जीता लेकिन उनकी फॉर्म और भविष्य को ध्यान में रखते हुए अब आगे बढ़ने का समय आ गया है।

बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया ये खबर भी पढ़े : बराक लीजेंड्स ने वीजेडी पद्धति से गुवाहाटी रॉयल्स को तीन विकेट से हराया

श्रेयस अय्यर के साथ तिलक वर्मा भी कप्तान बनने की रेस में शामिल
सूर्यकुमार यादव की जगह पर टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान बनने की रेस में जो दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं उसमें एक नाम श्रेयस अय्यर का शामिल है तो वहीं दूसरा नाम तिलक वर्मा का है। बीसीसीआई सूत्र ने अपने बयान में इन दोनों ही खिलाड़ियों को कप्तानी के दावेदारों की रेस में सबसे आगे बताया है। श्रेयस अय्यर भले ही चोटिल होने की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उनका इस फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है। वहीं पिछले कुछ सालों में तिलक वर्मा ने भी खुद को मैच विनर प्लेयर के तौर पर साबित किया है, जिसमें श्रीलंका के दौरे पर जाने वाले इंडिया-ए स्क्वाड के लिए उन्हें ही कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि दोनों ही खिलाड़ियों ने अभी तक इंटरनेशनल लेवल पर एक भी मुकाबले में टीम इंडिया के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी को नहीं संभाला है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

गिरिडीह। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पांच लोगों की...
राष्ट्रीय  झारखंड 
गिरिडीह में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लाेगाें की मौत, दो घायल

सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले की सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक हत्या के मामले का 48 घंटे के...
मध्य प्रदेश 
सागर: 48 घंटे में सुलझी हत्या की गुत्थी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के जैतहरी थाना क्षेत्र की वेंकटनगर पुलिस चौकी से 16 किलोमीटर दूर स्थित केरहा...
मध्य प्रदेश 
अंधविश्वास के चलते भतीजों ने की बड़ी मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

भोपाल। केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में मंगलवार को मुम्बई...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: ग्वालियर टेलीकॉम जोन को मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

शिमला। वर्ष 2023 की भीषण बारिश और भूस्खलन के बाद राहत राशि पाने वाले कई आपदा प्रभावित परिवारों को अब...
हिमाचल 
हिमाचल: उच्च न्यायालय ने आपदा राहत राशि की वसूली पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

कौशाम्बी। जिले के मंझनपुर कोतवाली के मुख्य गेट पर धरने के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है।...
उत्तर प्रदेश 
कोतवाली गेट पर धरने के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता के आरोप में लेखपालों पर मुकदमा

ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

लखनऊ। ब्लाइंड मर्डर और लूट के एक मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय, लखनऊ ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ब्लाइंड मर्डर और लूट मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद

यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के पारंपरिक उद्योगों, हथकरघा, खादी एवं वस्त्रोद्योग क्षेत्र को...
उत्तर प्रदेश 
यूपी बजट: MSME, खादी और टेक्सटाइल को 140 करोड़ की बड़ी सौगात

यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता देते...
उत्तर प्रदेश 
यूपी अनुपूरक बजट 2026-27: स्वास्थ्य क्षेत्र को 2023.50 करोड़ रुपये का प्रावधान