दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस अनियंत्रित होकर सीमेंट से लदे ट्रक में जा घुसी। भीषण हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

छतारी के अलीगढ़-अनूपशहर हाईवे पर गांव पापड़ी नगल (सिद्धपुर) के निकट रविवार की देर रात करीब 11 बजे अलीगढ़ की ओर से आ रही एक निजी बस गांव पापड़ी नगल (सिद्धपुर) के निकट अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे सीमेंट से लदे ट्रक में पीछे से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए।

प्रवक्ता परीक्षा के कारण आज यातायात डायवर्जन , प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी  ये खबर भी पढ़े : प्रवक्ता परीक्षा के कारण आज यातायात डायवर्जन , प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा गया।

नियम विरुद्ध छटनी करने के कारण कर्मचारियों के भारी कमी  ये खबर भी पढ़े : नियम विरुद्ध छटनी करने के कारण कर्मचारियों के भारी कमी

हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग एक दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

नरेश कुमार अपर पुलिस अधीक्षक अपराध बुलंदशहर ने बताया है कि प्राइवेट बस ट्रक से टकरा गई जिसमे ट्रक ड्राइवर की मौके पर मौत हो गयी है कई सवारियों को चोटें आई हैं घायलों को अस्पताल भेजा गया है पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत ये खबर भी पढ़े : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद लोकसभा सांसदों की पार्टी छोड़कर जाने की...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

महिला हॉकी नेशंस कप 2026 : भारत की जीत के साथ शुरुआत, अमेरिका को 3-2 से हराया

ऑकलैंड। भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में दमदार वापसी करते...
खेल 
महिला हॉकी नेशंस कप 2026 : भारत की जीत के साथ शुरुआत, अमेरिका को 3-2 से हराया

पुष्कर स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार बस से टकराई, सात वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत

नागौर। सोमवती अमावस्या पर पुष्कर सरोवर में स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की कार सोमवार सुबह भीषण सड़क...
राजस्थान 
पुष्कर स्नान के लिए जा रहे परिवार की कार बस से टकराई, सात वर्षीय बच्ची समेत तीन की मौत

राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

अयोध्या। राम मंदिर दान पात्र में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) जल्द...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर दान पात्र प्रकरण में जांच तेज, एसआईटी को ट्रस्ट देगा पूरा सहयोग: नृपेंद्र मिश्रा

वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सो...
उत्तर प्रदेश 

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी