तेज रफ़्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत, चालक मौके से फरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के सलगाझुड़ी में सोमवार सुबह सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक सुमित मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया।

गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शव को सड़क पर रखकर घंटों जाम कर दिया तथा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान दुर्घटना में शामिल डंपर में तोड़फोड़ भी की गई।

पूर्व मंत्री की पहल से हुआ समाधान,वेयरहाउस के मजदूरों की मानी गईं  मांगें   ये खबर भी पढ़े : पूर्व मंत्री की पहल से हुआ समाधान,वेयरहाउस के मजदूरों की मानी गईं  मांगें  

मृतक सुमित मुंडा सलगाझुड़ी का रहने वाला था और भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा मुंडा का पुत्र था। वह टाटा मोटर्स में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत था। बताया जाता है कि सुमित प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह करीब 5:45 बजे बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकला था।

 तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा ये खबर भी पढ़े :  तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा

इसी दौरान सलगाझुड़ी मुख्य मार्ग पर पीछे से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डंपर का पिछला पहिया युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आपसी विवाद में पोतों ने दादी की हत्या कर बोरे में छिपाया शव, इलाके में मचा हड़कंप  ये खबर भी पढ़े : आपसी विवाद में पोतों ने दादी की हत्या कर बोरे में छिपाया शव, इलाके में मचा हड़कंप

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। कुछ ही देर में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए।

युवक की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और पूरे इलाके में यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी तथा आवासीय क्षेत्र में डंपरों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।

सूचना मिलने पर परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने की कोशिश की।

बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और परिजनों के बीच मुआवजे तथा अन्य मांगों को लेकर वार्ता जारी थी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सो...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना-चांदी कमजोर, कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट का रुख बना हुआ है। भाव में आई गिरावट के कारण...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में सोना-चांदी कमजोर, कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने की पुष्टि के बाद दुनिया के ज्यादातर शेयर बाजार की तरह...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : याेगी आदित्यनाथ

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में आए लोगों को विश्वास दिलाया कि आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार...
राष्ट्रीय 
आर्थिक सहायता हो या आवास, सरकार हर जरूरत पर खड़ी है साथ : याेगी आदित्यनाथ

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान शुरू, इंडिगो फ्लाइट ने रचा इतिहास

गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह ऐतिहासिक क्षण दर्ज किया गया। इस...
राष्ट्रीय 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान शुरू, इंडिगो फ्लाइट ने रचा इतिहास

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग हरिजन बस्ती में सोमवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने सो...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे के बगल में सोते समय वारदात

दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र में रविवार देर रात गांव पापड़ी नगला के निकट एक निजी बस...
उत्तर प्रदेश 
 दर्दनाक हादसा: बस व ट्रक की टक्कर में एक की मौत, कई यात्री घायल

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले ने अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: केंद्र भी हुआ सक्रिय, आज अयोध्या पहुंचेगी एसआईटी

डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए 

शाहजहांपुर। ज़िला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व योग सप्ताह का शुभारंभ किया गया।...
उत्तर प्रदेश 
डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ: डीएम, सीडीओ व नगर आयुक्त ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए